गोरखपुर (ब्यूरो)।इसके नाम पर उसने कई लोगों से रुपए भी हड़प लिए। एक मामले में उसने केस से नाम निकलवाने के नाम पर एक लाख रुपए वूसले, बावजूद इसके रुपए देने वाला जेल चला गया। रुपए वापस मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कैंट इलाके के रानीडिहा के रहने वाले मोहम्मद नईम चौधरी के रूप में हुई।

एक लाख देने के बाद भी जेल चला गया गोलू

ताजा मामला कैंट थाने का है। कैंट इलाके के विशुनपुरवा का रहने वाला गोलू साहनी भी जालसाज के झांसे में आ गया। एसपी सिटी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, हत्या की कोशिश के एक मुकदमे में गोलू नामजद आरोपी बना। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच जालसाज ने दावा किया कि वह उसका नाम केस से बाहर करा देगा। इसके एवज में उसने गोलू साहनी से एक लाख रुपए भी ले लिए। बावजूद इसके पुलिस ने गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रुपए मांगने पर देने लगा धमकी

जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद गोलू नईम से अपने एक लाख रुपए मांगने लगा। लेकिन, उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। दबाव देने पर वह उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगा.इसके बाद गोलू ने जालसाज के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला यही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नईम पहले भी कई लोगों से इस तरह की जालसाजी कर चुका है।