गोरखपुर (ब्यूरो)।काफी दिन बाद उन्होंने अपनी सहेली के कहने पर मेडिकल स्टोर से अबॉर्शन में इस्तेमाल की जाने वाली दवा खरीद ली। पहले दिन एक गोली और फिर 48 घंटे बाद चार गोलियों का सेवन किया। इससे रक्तस्राव शुरू हो गया। पांच दिन बाद भी रक्तस्राव नहीं बंद हुआ तो महिला परेशान होकर डॉक्टर से परामर्श लिया। इसके बाद प्रॉपर इलाज के बाद उसे समाधान मिला। यह एक केस तो एग्जामपल भर है। एम्स गोरखपुर के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों ज्यादा रक्तस्राव से शरीर में कमजोरी की शिकायत लेकर महिलाएं अपने परिजनों के साथ पहुंच रही है।
100 महिलाओं पर स्टडी
लगातार ऐसे मामलों के आने के बाद जब एम्स ने करीब 100 महिलाओं पर स्टडी की तो पता चला कि महिला ने अबॉर्शन की गोलियों का सेवन किया है। अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि महिला के गर्भाशय में मांस के टुकड़े चिपके हैं। इसके बाद सफाई कर महिला को राहत दी गई। अबॉर्शन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पांच गोलियां महिलाओं को कमजोर कर रही है। अनचाहा गर्भ खत्म करने के लिए महिलाएं अपने मन से इन दवाओं का प्रयोग कर रही है। इसका परिणाम हो रहा है कि ज्यादातर महिलाएं महीनों अत्यधिक रक्तस्राव के कारण एनीमिया का शिकार बन रही हैं। कई महिलाओं को सफाई भी करानी पड़ रही है।
नौ सप्ताह तक ही कारगर है दवा
अबॉर्शन में इस्तेमाल की जाने वाली दवा नौ सप्ताह तक का गर्भ रहने में ही कारगर है। गर्भ के समय में आखिरी बार आए मासिक धर्म को भी जोड़ा जाता है। डॉक्टर की निगरानी में ही इस दवा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ज्यादातर महिलाएं अपने मन से दवा खा लेती हैं। कई महिलाएं तो 12-15 सप्ताह तक का गर्भ होने के बाद भी दवा खा लेती हैं।
यह होती है प्रॉब्लम?
अधूरा अबॉर्शन होने से महिला को भारी रक्तस्राव और पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है। ज्यादा समय का गर्भ होने के कारण दवा कारगर न होने से भ्रूण का कुछ भाग ही बाहर आ पाता है। इसे अधूरा अबॉर्शन कहते हैं।
महिलाओं का कर रहे अवेयर
एम्स की डॉक्टर महिलाओं को अबॉर्शन में इस्तेमाल होने वाली दवा के नुकसान की जानकारी देकर अवेयर कर रही हैं। जिन महिलाओं को ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है। उन पर यह दवा ज्यादा खराब उसर डालती है। ओपीडी में आने वाली महिलाओं का डाटा एकत्र किया जा रहा है। इस आधार पर अवेयरनेस अभियान का दायरा बढ़ाया जाएगा।
अबॉर्शन की दवा के नुकसान -
मिचली व उल्टी आना
थकान
डायरिया
ठंड या बिना ठंड के साथ बुखार
पेट के निचले हिस्से में दर्द
चक्कर आना
सिर्फ नौ सप्ताह तक के गर्भ की समाप्ति के लिए गोली दी जाती है, लेकिन इसका इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। यह दवा सिर्फ डॉक्टर के पर्चे पर मिलनी चाहिए। अपने मन से दवा का इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है।
- डॉ। आराधना सिंह, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ, एम्स