गोरखपुर (ब्यूरो)।इस सिक्स लेन फ्लाई ओवर में 103 पिलर लगेंगे। 4 अरब 19 करोड़ 49 लाख 39 हजार में बनने वाले इस फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए शासन से एक अरब सात करोड़ सैैंतीस लाख पैैंतीस हजार रुपए व्यय के लिए जारी कर दिए गए हैं।

कल सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ (मुख्य सड़क पर आखिरी पेट्रोल पंप के पास) 6 लेन टी शेप वाले फ्लाई ओवर के निर्माण व देवरिया बाईपास रोड की तरफ जाने वाले फोरलेन का भी निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव राज कुमार ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृत दे दी है। इस फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 4 दिसंबर को शिलान्यास करेंगे।

सिक्स लेन निर्माण से पहले होगी शिफ्टिंग

- विद्युत लाइन शिफ्टिंग - 109.5 लाख

- जल निगम की जलापूर्ति पाइप लाइन शिफ्टिंग - 85.95 लाख

- वन विभाग के वृक्षों का पातन व वृक्षारोपण के लिए 3.72 लाख

- बीएसएनएल की लाइन शिफ्टिंग के लिए 113.62 लाख

- नगर निगम के नाला शिफ्टिंग एवं विद्युत पोल डिस्मेंटलिंग के लिए 70.20 लाख रुपए व 4.27 लाख की धनराशि अनुमन्य है।

न्यू ईयर में मिलेगी ये भी सौगात

- गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के ओमकार नगर तिराहे से बालापार-टिकरिया मार्ग पर स्थित रेल समपार संख्या 6 स्पेशल पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रारंभिक लागत 8539.35 लाख रुपए बताई जा रही है।

- बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर मार्ग पर नकहा जंगल-मारीराम स्टेशन के मध्य रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रारंभिक लागत 7717.88 लाख रुपए अपेक्षित है।

- मुंडेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147 पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 6099.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

- मानीराम-पीपीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर कुछ आपत्तियां लगी थीं, जिसका निस्तारण कर दिया गया है। इसकी लागत 9062.68 लाख रुपए बताई जा रही है।

- कैंपियरगंज-मेहदावल मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण। इसकी प्रारंभिक लागत 6039.54 लाख रुपए अनुमानित बजट है। इसका प्रस्ताव मुख्य परियोजना प्रबंधक को भेजा गया है।

सिक्स लेन में 103 पिलर लगेंगे। शिलान्यास के लिए तैयारियां हो गई हैैं। इस फ्लाई ओवर से सीएम सिटी का अहसास कराएगा। निमार्ण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

अशोक सिंह, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, ब्रिज कॉरपोरेशन