गोरखपुर (ब्यूरो)।इसके अलावा 41.80 किमी एरियल बंच कंडेक्टर (एबीसी केबल) बदले जाएंगे। ताकि सिटी के कंज्यूमर्स को बेहतर सप्लाई मिल सके और लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिल सके। इसके लिए बिजली निगम ने पहल शुरू कर दी है।

लगाए गए हैं 2265 ट्रांसफॉर्मर

नगरीय विद्युत वितरण निगम के चारों खंडों में 2265 ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इसमें से कई ऐसे ट्रांसफार्मर हैं जो ओवरलोड चल रहे हैं। बिजली निगम की ओर से गर्मियों में आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण घंटों बिजली गुल हो जाती है और लो वोल्टेज की प्रॉब्लम से कंज्यूमर्स को जूझना पड़ता है। साथ ही पुराने एरियल बंच कंडेक्टर भी जर्जर हाल में हैं। इसमें भी फॉल्ट होने के चलते बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है।

बदले जाएंगे एबीसी केबल

शहर को बेहतर बिजली सप्लाई मुहैया कराने और गर्मी में फॉल्ट, लो वोल्टेज की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली निगम ने वर्ष 2023-24 वित्तीय वर्ष में पॉवर कॉरपोरेशन से 14.32 करोड़ रुपए का डिमांड की हैं। साथ ही इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। बजट मिलने के बाद बिजली निगम चारों खंडों में 120 ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 41.80 किमी तक एबीसी केबल भी बदले जाएंगे। ताकि सिटी 2 लाख से अधिक कंज्यूमर्स को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सके।

4.64 करोड़ में 120 ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि -

डिविजन ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि -

फस्र्ट 30

सेकेंड 51

थर्ड 12

फोर्थ 27

4.59 करोड़ में बदले जाएंगे एबीसी केबल

ट्रांसफॉर्मर की एबीसी एलटी साइड में क्षतिग्रस्त हो गई केबल बदले जाएंगे.

डिविजन एबीसी केबल किमी

फस्र्ट 11.07

सेकेंड 16.62

थर्ड 8.97

फोर्थ 5.13

5.9 करोड़ में मंगाए जाएंगे नए ट्रांसफॉर्मर

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि

-63 से 100 केवी

-160 से 250 केवी

-250 से 400 केवी

-100 से 250 केवी

वर्तमान में चारों खंडों में लगे ट्रांसफॉर्मर की संख्या

डिविजन ट्रांसफॉर्मर की संख्या

फस्र्ट 880

सेकेंड 688

थर्ड 253

फोर्थ 444

गर्मी को देखते हुए शहर के चारों खंडों में ट्रांसफॉर्मर्स की क्षमता वृद्धि की जानी है। साथ ही एबीसी केबल बदले जाने हैं। इसके लिए पॉवर कॉरपोरेशन को प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। बजट मिलते ही सभी कार्य किए जाएंगे, ताकि कंज्यूमर्स को बेहतर सप्लाई दी जा सके।

- ई। यूसी वर्मा, एसई शहर