गोरखपुर (ब्यूरो)।नगर आयुक्त खुद रोजाना वार्डों का इंस्पेक्शन कर कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दे रहे हैं। कई जगह तो लापरवाही पर चेतावनी दी है। व्यवस्था में कुछ सुधार तो दिखा है, लेकिन आमजन को राहत नहीं मिल सकी है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने सोशल मीडिया के जरिए सर्वे कराया तो उसमें भी लोगों खुलकर सपोर्ट किया और कमियों को उजागर किया। यही नहीं कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार है। लोगों का कहना है कि सुनवाई की गति सुस्त है।

कंट्रोल रूम में आईं 285 कंप्लेन

नगर निगम के कंट्रोल रूम में एक मई से 6 जून तक 285 शिकायतें आ चुकी हैं। इसमें सबसे ज्यादा जलसंकट और नाले-नाले की सफाई को लेकर है। इसके साथ सड़क और स्ट्रीट लाइट की है। मई के 31 दिनों में 255 शिकायतें आईं थीं। आमजन का कहना है कि शिकायत के बाद भी सुनवाई में काफी देरी हो रही है। इसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आईनेक्स्ट सर्वे में स्ट्रीट लाइट की समस्या प्रमुख

गोरखपुर शहर की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

गंदगी 19.5 परसेंट

टूटी सड़क, टूटी नाली 18.6

जलसंकट 26.3 परसेंट

पथ प्रकाश 35.6 परसेंट

क्या गोरखपुर नगर निगम के अफसर समस्याओं को दूर करने के प्रति गंभीर हैं.

हां 9.2 परसेंट

नहीं 87.4 परसेंट

कह नहीं सकते 2.4 परसेंट

नई शहर सरकार से डेवलपमेंट की उम्मीद

नई शहर सरकार से लोगों को विकास की उम्मीदें हैं। सर्वे में पूर्ण बहुमत वाली नई सरकार से समस्याओं को दूर किए जाने की उम्मीद के सवाल पर 90 परसेंट लोगों ने अपना समर्थन दिया है। पांच प्रतिशत लोगों ने थोड़ी बहुत उम्मीद की राय दी है। जबकि शेष इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

वार्ड 37 में सड़क के लिए मनुहार

वार्ड 37 भरवलिया में सड़क के लिए लोग अफसरों से मनुहार कर रहे हैं। भगत चौराहा के समीप कैलाशपुरी कॉलोनी में मनीष उपाध्याय के घर के सामने 50 मीटर कच्ची सड़क है। मनीष व आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क न बनने से बारिश होते ही जलभराव हो जाता है, एक महीने काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। शिकायत पर भी कुछ नहीं हो रहा है।

ये हैं शिकायतें

सड़क पर जलजमाव --80

जलसंकट- 70

कूड़ा निस्तारण - 50

नाली की समुचित सफाई ना होना-30

पथ प्रकाश - 20

पुलिया टूटी -05

(नोट: आंकड़े निगम के अनुसार मई माह के हैं.)

नई कार्यकारिणी शहर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। विकास ऐसा कराना है, जिससे शहर की गिनती देश में हो। जो कुछ कमियां हैं, उसे जल्द दूर कराया जाएगा।

डॉ। मंगलेश श्रीवास्तव, मेयर

सभी वार्डों में व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पुराने वार्डों में व्यवस्थाएं सुदृढ़ हैं, जो नए वार्ड बने है, उनमें कुछ कमियां हैं। जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा।

- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त