- 74 परसेंट महिलाओं ने किया समर्थन, दोनों की भूमिका

- पुरुषों ने बच्चों और शोषण करने वालों को भी बताया जिम्मेदार

GORAKHPUR: शहर में चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज के मामलों में सबसे ज्यादा फॉल्ट शोषण करने वाले का होता है। वह जानबूझकर ऐसी हरकतें करते हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश संस्था की तरफ से हुए एक्सक्लूसिव सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज में किसका फॉल्ट होता है, इस सवाल के जवाब में सभी ने शोषण करने वाले का फॉल्ट बताया। पुरुषों ने जहां 22 फीसदी बच्चे और शोषण करने वाले को जिम्मेदार बताया। वहीं सर्वे में 74 फीसदी महिलाओं ने शोषण करने वाले का फॉल्ट बताया।

महिलाओं ने माना, शोषण करने वाले का फॉल्ट

चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज में किसका फॉल्ट होता है। इस सवाल का जवाब देते हुए ओवरऑल पार्टिसिपेंट्स ने 68 फीसदी शोषण करने वालों का फॉल्ट बताया। बच्चे का 14 और दोनों पर 18 फीसदी लोगों ने सहमति जताई। पुरुष वर्ग ने भी चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज में किसका फॉल्ट होता है का जवाब देते हुए 61 प्रतिशत लोगों ने कहा कि शोषण करने वाले का फॉल्ट होता है। 17 परसेंट पुरुषों ने बच्चे तो 22 परसेंट लोगों ने दोनों का फॉल्ट बताया। इसके उलट 74 फीसदी महिलाओं ने सर्वे में जवाब देते हुए कहा कि शोषण करने वाले का फॉल्ट होता है। जबकि सिर्फ 11 फीसदी महिलाओं ने बच्चे और 15 फीसदी ने दोनों का फॉल्ट बताया। शहर में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें शोषण करने वालों का ज्यादा फॉल्ट होता है। वह आसानी से बच्चों को झांसे में लेकर शिकार बनाते हैं।

परिचित ने किया रेप, मर्डर

जिले में एक ऐसी घटना हुई जिससे पूरा पुलिस महकमा दहल उठा था। सिकरीगंज एरिया में सात साल की मासूम संग रेप करने के बाद परिचित ने उसका मर्डर कर दिया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश किया। घटना 14 जून की रात हुई थी। सिकरीगंज की एक सात साल की बच्ची अपने घर के सामने बैठी थी। तभी उनकी जान पहचान का अधेड़ पहुंचा। उसने कहा कि तुम्हारे पिता बुला रहे हैं। परिचित के झांसे में आकर वह उसके साथ चली गई। नशे में धुत अधेड़ ने उसके साथ रेप किया। फिर दांत से गला काटकर जान ले ली। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसने खुद जुर्म कबूल कर लिया। बयान में कहा कि हवस में आकर उसने यह हरकत कर दी। ऐसी कई अन्य घटनाएं सामने आ चुकी हैं।