गोरखपुर (ब्यूरो)।घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। राहगीरों की मदद से घर पहुंची महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

रोज टहलने निकलती थी महिला

बताया जा रहा है कि गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज निवासी 70 वर्षीय कलावती तिवारी प्रतिदिन की तरह सोमवार को सुबह 5 बजे घर से टहलते निकली। टहलते हुए कलावती फातिमा अस्पताल से आगे रामप्यारे काम्प्लेक्स के मोड़ पर पहुंची थीं। उसी दौरान पीछे से आए बुलेट सवार जालसाज ने महिला को नमस्कार कहकर रोक लिया। जालसाज ने खुद को महिला के बेटे बैंकाक रहने वाले सागर तिवारी का दोस्त बताया। अपनी बातों में फंसाकर बुजुर्ग महिला को जालसाज अपने झांसे में लिया और उनके दोनों हाथों के कंगन निकाल लिए।

महिला को दे दिया धक्का

जालसाज कलावती के दोनों हाथों का सोने का कंगन निकालकर उन्हें धक्का दे दिया और फरार हो गया। महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने महिला को उठाकर घर पहुंचाया। महिला ने घटना के बारे में घर के लोगों को बताया उसके बाद परिजन शाहपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस बुजुर्ग महिला से पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश शुरू कर दी है। शाहपुर थाना प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि लूट नहीं टप्पेबाज की घटना है। तहरीर मिली है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है।