- कानपुर में वर्ड फ्लू के दस्तक से गोरखपुर में हड़कंप, डीवीओ की आरआरटी पल पल रख रही है नजर

- एच5एन1 (बर्ड फ्लू) के पुष्टि होने पर पशु चिकित्सालय की टीम करेगी एक किलोमीटर तक रेड जोन डिक्लेयर

GORAKHPUR: गोरखपुर में अब तक बर्ड फ्लू ने दस्तक नहीं दी है। जिले के करीब 1100 के आसपास पोल्ट्री फॉर्म की स्क्रीनिंग चल रही है। इस महीने में गोरखपुर मंडल से 150 सैंपल लिए गए हैं, सभी निगेटिव पाए गए हैं। किसी में भी एच5एन1 यानी कि बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वेनेटनरी ऑफिसर डॉ। डीके शर्मा ने बताया कि अगर बर्ड फ्लू की पुष्टि होती भी है, तो इसके लिए विभाग तैयार है। पशु अस्पताल की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआटी) टीम मौके पर जाएगी और बात सही होने पर उस एरिया को रेड जोन डिक्लेयर कर 10 किमी के एरिया तक इंटेंसिव केयर ऑब्जर्वेटिव में सभी वन्यु-पक्षियों को रख दिया जाएगा।

23 मेंबर्स किए गए तैनात

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू पर पल-पल निगरानी रखने के लिए डिस्ट्रिक्ट वेटेनेरी ऑफिसर (डीवीओ) की तरफ से 19 ब्लॉक के 19 प्रभारी चिकित्साधिकारी व 23 मेंबर की तैनाती की गई है। इसकी पुष्टि के लिए हम जो सैंपल लेते हैं, उसमें बर्ड के नेजल, ब्लड सीरम और कोलेक्ल को कलेक्ट करते हैं। उन्होंने बताया कि अगर कहीं से कोई पक्षी मरता भी है, तो उसके पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था भी है। उसके बॉडी को प्रिजर्व करके भोपाल के हाई सिक्योरिटी लैब में भेज दिया जाएगा।

पैनिक होने की जरूरत नहीं

डॉ। जीके सिंह ने बताया कि बर्ड फ्लू से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। इस फ्लू से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं होती है। किसी भी प्रकार के अंडे या फिर चिकन से परहेज न करें। अगर कोई चिकन को 70 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पकाता है, तो उसके वायरस डिस्ट्रॉय हो जाते हैं।

बर्ड फ्लू के सिम्मटम्स

- एक बर्ड के मरने से बर्ड फ्लू नहीं कहा जाएगा।

- ग्रुप में ही बर्ड की मौत होती है।

- सैंपल टेस्टिंग में नेजल डिसर्चाज का होना जरूरी है

- इनफ्लूएंजा हो सकता है

- डायरिया हो सकता है

- बर्ड के आंखों से डिस्चार्ज हो सकता है।

वर्ड फ्लू को लेकर इनकी है जवादेही

डॉ। जीके शुक्ला, डॉ। संजय कुमार सिंह, डॉ। साकेत श्रीवास्तव, डॉ। उमेश प्रसाद, डॉ। बृजकिशोर सिंह, डॉ। विकास सिंह, डॉ। राजकुमार यादव, डॉ। हौसला प्रसाद, डॉ। ऋषिकेश दर्शन, डॉ। अजय कुमार पटेल, डॉ। अतुल कुमार, डॉ। शैलेंद्र सिंह, डॉ सतीश कुमार आर्या, डॉ। जनार्दन यादव, डॉ। समदर्शी, डॉ। विवेक कुमार गुप्ता

बर्ड फ्लू को लेकर आरआरटी बनाई गई हैं। जो पल-पल नजर रख रही है। इसके सिम्टम्स मिलते ही एक किलोमीटर तक रेड जोन डिक्लेयर कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है।

- डॉ। डीके शर्मा, डीवीओ