लगातार बजती रही रिंग

वेंस्डे इवनिंग साढ़े पांच बजे से लेकर सात बजे तक वोटर कार्ड से रिलेटेड प्रॉब्लम्स और सवालों के जवाब प्रोग्राम आर्गनाइज किया गया। इस दौरान 60 से अधिक लोगों ने एडीएम एडमिनिस्ट्रेशन से सवाल पूछकर जानकारी ली। वोटर कार्ड से रिलेटेड प्रॉब्लम साल्व करने को लेकर लोगों के बीच गजब का उत्साह रहा। कूड़ाघाट के प्रशांत तिवारी, एयरफोर्स की रेनू, पादरी बाजार की आशा, राप्ती नगर के मनीष कुमार, बशारतपुर के सत्यभूषण, सुमेर सागर के राजेश कुमार पुलिस लाइन से कंचन और जय प्रकाश जायसवाल ने आई नेक्स्ट की पहल को सराहनीय बताया।  

इस तरह के आए सवाल

सवाल : नया वोटर बनवाने के लिए क्या करेंगे।

जवाब : इसके लिए फार्म 6 भरना होगा।

सवाल: दूसरे जिले के रहने वाले हैं यहां वोटर कार्ड बन सकता है क्या।

जवाब : हॉ, बनवाया जा सकता है। लेकिन यदि पहले से वोटर हैं तो पुरानी जगह के इपिक नंबर को कैसिंल कराना होगा।

सवाल : हसबैंड वाइफ दोनों जॉब करते हैं। वोटर आईडी कार्ड कैसे बन सकता है।

जवाब: दोनों व्यक्ति अपना रजिस्टे्रशन करा सकते हैं।

सवाल: नाम- पते में गलती है इसका करेक्शन कैसे कराया जा सकता है।

जवाब: इसके लिए वीआरसी पर जाकर फार्म 8 भरना होगा।

सवाल: वोटर कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या जरूरी दस्तावेज चाहिए।

जवाब: उम्र का प्रमाण पत्र, रेजीडेंस प्रूफ अनिवार्य दस्तावेज में शामिल है।

सवाल: बूथ के बारे में जानकारी नहीं है। इसको कहां से पता कर सकते हैं।

जवाब: इंटरनेट पर लोकेशन वाइज बूथ के बारे में अपलोड की गई है। वीआरसी से भी इसकी जानकारी ली जा सकती है।