गोरखपुर (ब्यूरो)। दरअसल, पौधारोपण के लिए एक महीने से लगातार तैयारियां चल रही थीं। गोरखपुर में भी 36 लाख पौधे रोपे जाने का डिसीजन लिया गया था। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि 5 जुलाई से हरियाली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। 6 और 7 जुलाई को पौधारोपण किया जाएगा। उसके बाद 15 अगस्त को लक्ष्य को पूरा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 हेक्टेयर में गोरखपुर वन प्रभाग स्थापित किया गया है। जिसका नाम शक्ति वन रखा गया है। पार्वती स्वरुप कंदब, दुर्गा स्वरूप नीम व सरस्वती देवी आम के पौधे लगाए गए। पर्यावरण व वन जलवायु संरक्षण के लिए वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शक्ति वन की स्थापना की गई। इस शक्ति वन में केवल महिलाओं द्वारा 11,000 पौधे रोपे गए। इन पौधों की सुरक्षा भी महिलाएं ही करेंगी। इस बात के लिए सभी ने संकल्प लिया।

लक्ष्य से ज्यादा रोप दिए पौधे

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट जिले भर में 51.50 लाख पौधे रोपने का सिलसिला शुरू कर चुका है। 27 विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैैं। नर्सरी से इन विभागों को पौधे दिए जा चुके हैैं। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की तरफ से आदेश आया है कि वर्ष 2022-23 में प्रदेश भर में कुल 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था। गोरखपुर में 35 लाख पौधे रोपने थे, लेकिन यहां लक्ष्य से एक लाख अधिक पौधे लगाए। वहीं ग्रीन गोरखपुर बनाने के लिए 2021-22 में कुल 44,14,391 पौधे 27 विभागों ने मिलकर लगाए थे।

विभाग - 5 जुलाई को लगाए गए पौधे

वन विभाग - 13,65,000

पर्यावरण विभाग - 1,58,600

ग्राम्य विकास विभाग - 12,59,500

राजस्व विभाग - 1,42,400

पंचायती राज विभाग - 1,42,400

आवास विकास विभाग - 3800

औद्योगिक विकास विभाग - 2300

नगर विकास विभाग - 44,000

लोक निर्माण विभाग - 6000

जल शक्ति विभाग - 6000

रेशम विभाग - 18,300

कृषि विभाग - 2,41,900

पशुपालन विभाग - 3600

सहकारिता विभाग - 5800

उद्योग विभाग - 5500

उर्जा विभाग - 2900

माध्यमिक शिक्षा - 2900

बेसिक शिक्षा - 2900

प्रावधिक शिक्षा - 3600

उच्च शिक्षा - 13900

श्रम विभाग - 1500

स्वास्थ्य विभाग - 5800

परिवहन विभाग - 1500

रेलवे विभाग - 11800

रक्षा विभाग - 3800

उद्यान विभाग - 1,57,900

गृह विभाग - 3800

कुल - 36,17,400

6 जुलाई को लगाए जाने वाले पौधे - 3,61,650

7 जुलाई को लगाए जाने वाले पौधे 3,61,650

15 अगस्त को लगाए जाने वाले पौधे - 7,23,400