- गगहा की घटना, घर पर अकेली थी महिला

- दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश, किचन में बंद कर हुए फरार

GORAKHPUR: गगहा एरिया में दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट किया। विरोध करने पर हाथ-पैर बांध दिया। नकदी व गहने ले जाते समय बदमाशों ने महिला के शरीर पर केरोसिन डाल उसे किचन में बंदकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर किसी तरह से महिला ने किचन का दरवाजा खोलकर इसकी जानकारी गांव वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में लग गई। महिला के पति विदेश में हैं। इंजीनियर की नौकरी करने वाले बेटे भी बाहर रहते हैं।

पति रहते हैं बैंकॉक

गगहा एरिया के ककड़ी के रहने वाले रमेश यादव बैंकाक में रहते हैं। साथ ही प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर का काम करने वाले उनके दोनों बेटे परिवार के साथ बाहर रहते हैं। रमेश की पत्‍‌नी बिंदु देवी घर पर अकेली रहती हैं। मंगलवार की रात में करीब एक बजे मेन दरवाजा तोड़कर दो बदमाश घर में घुस गए। छत पर सो रही बिंदु आवाज सुनकर देखने के लिए दरवाजे पर पहुंची तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधने के बाद तमंचा सटा कमरे और आलमारी की चाबी छीन ली। नकदी, जेवर और सामान के साथ बदमाशों ने बिंदु को किचन में ले जाकर बंद कर दिया।

शरीर पर डाल दिया केरोसिन तेल

आरोप है कि बदमाशों ने साड़ी उतारकर केरोसिन उसके शरीर पर डाल दिया। शोर मचाने पर आग लगाने की धमकी देते हुए गैसे सिलेंडर का नॉब खोलकर फरार हो गए। पीडि़त महिला ने पुलिस से बताया कि बदमाश पांच लाख रुपये, कीमती गहने, तीन हजार रुपये नकद और सामान ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बॉक्स

माचिस ढूंढ रहे थे माचिस

पीडि़ता बिंदु देवी ने बताया कि घर में घुसे बदमाशों ने कपड़े से अपना मुंह बांधा था। केरोसिन डालने के बाद आग लगाने के लिए वह माचिस ढूंढ रहे थे। काफी प्रयास के बाद भी जब माचिस नहीं मिला तो किचन के दरवाजे की कुंडी बंदकर फरार हो गए।

वर्जन

पीडि़ता बिंदु देवी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बंधक बनाकर चोरी करने का केस दर्ज किया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

मनोज पाठक, इंस्पेक्टर, गगहा