गोरखपुर (ब्यूरो)।आइए जानते हैं, इस मकर संक्राति पर राशि के अनुसार किन चीजों को दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मेष और वृश्चिक राशि- इन दोनों राशि के जातकों को गुड़, खिचड़ी, मसूर की दाल दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ और तुला राशि- सफेद ऊन का कंबल और ऊनी वस्त्र दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन ओर कन्या राशि-इन दोनों राशि के जातकों को चांदी के पात्र और गर्म वस्त्र आदि दान करना शुरू शुभ होगा।

कर्क राशि- चावल, चंदन, मिश्री, चीनी, इत्यादि का का दान करना लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि- जातकों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए गंगा स्नान और सूर्यदेव का अघ्र्य देने के बाद ताम्र पात्र में तील भरकर दान करना लाभकारी रहेगा।

धनु और मीन राशि- ऐसे राशि वाले जातकों को स्वर्ण दान, खिचड़ी, मंूगफली, पपीता और पीले चंदन का दान करना शुभ रहेगा।

मकर और कुंभ राशि- इन दोनों राशि के जातकों को खिचड़ी, काला छाता, तिल या सरसों का तेल, उड़द की दाल की खिचड़ी, काला कंबल दान करना शुभ रहेगा।