- रिटायर और ट्रांसफर होने के बाद भी आवासों पर कब्जा जमाए बैठे हैं लोग

- एचयूआरएल के जिम्मेदारों को नहीं मिल रहा ठिकाना, काम शुरू होने में आ रही अड़चन

GORAKHPUR: फर्टिलाइजर शुरू होने की आस लगाए गोरखपुराइट्स का इंतजार कुछ अड़ंगों की वजह से और बढ़ गया है। ये वो लोग हैं जो फर्टिलाइजर से रिटायर या ट्रांसफर होने के बावजूद आवास खाली नहीं कर रहे हैं। इस वजह से हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के जिम्मेदारों को रहने के लिए ठिकाना नहीं मिल पा रहा और लगातार काम पेंडिंग में पड़ते जा रहे हैं। एफसीआई के जिम्मेदारों ने इसे खाली कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी है। इसमें साफ कहा गया है कि यदि फर्टिलाइजर का काम टाइमली पूरा करना है, तो यहां जमे लोगों को जल्द हटाना होगा।

50 मकानों की जरूरत

एचयूआरल के मुख्य प्रबंधक (परियोजना) जुलाई के पहले हफ्ते में गोरखपुर दौरे पर आए थे। इस दौरान फर्टिलाइजर का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए 50 मकानों की जरूरत बताई थी। इसको देखते हुए एचयूआरएल के जिम्मेदारों ने उन लोगों को फर्टिलाइजर से मकान खाली करने को कहा था जो यहां से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन आवासों पर कब्जा कर रखा है। लेकिन बजाय मकान खाली करने के वे जिम्मेदारों से झगड़ा करने पर उतारू हो गए।

कई साल का है बकाया

जिला प्रशासन को भेजे गए लेटर में एफसीआई के जिम्मेदारों ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों की लिस्ट शेयर की है। इन्होंने कई साल से अपना किराया नहीं जमा किया है और मकान भी खाली नहीं कर रहे है। इनमें ज्यादातर लोगों ने 2003-04 के बाद किराया नहीं जमा किया है। वहीं इनमें से एक किराएदार ऐसा भी है, जिसने 1993 से किराया नहीं चुकाया है। इन लोगों के ऊपर 1200 से लेकर 91 हजार रुपए तक बकाया है। मकान न खाली करने वालों में केंद्रीय विद्यालय के टीचर्स के अलावा पुलिस के जिम्मेदार भी शामिल हैं।

इन पर है बकाया -

केवी रिटायर्ड -

हाउस नं। अलॉटमेंट डेट रेंट ड्यू रिमार्क

बी-001 01.07.2009 21000 रिटायर्ड

बी-006 08.09.2004 3000 ट्रांसफर्ड

बी-011 11.04.2004 21000 रिटायर्ड

बी-013 21.09.2004 निल रिटायर्ड

बी-015 08.08.2007 91809 ट्रांसफर्ड

सी-020 06.11.2009 19800 ट्रांसफर्ड

डी-140 05.09.2005 1200 ट्रांसफर्ड

डी-158 04.10.2007 निल ट्रांसफर्ड

ई-669 15.09.2004 800 ट्रांसफर्ड

अदर्स -

हाउस नं। रेंट ड्यू रिमार्क

सी-050 20700 अनऑथराइज

सी-012 9900 एसओ

डी-013 39132 अनऑथराइज

डी-058 13800 अनऑथराइज

डी-152 14400 अनऑथराइज

डी-162 निल आरक्षी

डी-164 निल अनऑथराइज

डी-187 60260 पीएस गुलरिहा

ई-003 65358 कॉन्सटेबल

ई-006 5600 कॉन्सटेबल

ई-012 23451 अनऑथराइज

ई-015 निल अनऑथराइज

ई-020 20210 कॉन्सटेबल

ई-027 14580 अनऑथराइज

ई-046 निल अनऑथराइज

ई-067 12800 अनऑथराइज

ई-077 4400 अनऑथराइज

ई-086 15300 अनऑथराइज

ई-087 9000 अनऑथराइज

ई-192 9200 अनऑथराइज

ई-279 75799 अनऑथराइज

-------------

वर्जन