गोरखपुर (ब्यूरो)।साथ ही उपकरणों की खरीद-फरोख्त के लिए शासन को प्रपोजल भेजा है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द ऑपरेशन थियेटर शुरू हो जाएगा।

आठ साल से बंद है ओटी

आठ साल से महिला अस्पताल का अत्याधुनिक मॉड्यूलर ओटी बंद पड़ा है। ओटी संचालित करने के लिए कई बार बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टीम ओटी से सैंपल ले गई। जांच में बैक्टीरिया सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसको डिसइंफेक्ट कराया। इसके बाद भी जब दोबारा जांच हुई तो ओटी में फिर बैक्टीरिया पाया गया। जिसके बाद से अस्पताल प्रशासन ने ओटी को बंद कर दिया।

मरम्मत का भी फायदा नहीं

कई बार ओटी में मरम्मत कार्य भी कराए गए, लेकिन इसके बाद भी उन्हें फायदा नहीं मिला। आलम यह है कि आज भी ओटी बंद पड़ी हुई हैं। मगर अब मॉड्यूलर ओटी का संचालन करने के लिए महिला अस्पताल के एसआईसी से कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि पिछले बैठक में ओटी को चलाने पर चर्चा की गई है। इसके लिए उपकरणों की भी डिमांड की गई है। जल्द ही मरीजों को अत्याधुनिक ओटी में ऑपरेशन की सुविधा मिलने लगेगी।

एक हफ्ते पहले ओटी का जायजा लिया गया है। इसे संचालित करने के लिए बात चल रही है। उपकरणों के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा।

- डॉ। जय कुमार, एसआईसी, जिला महिला अस्पताल