- कोविड-19 ने गोरखपुर मंडल के तीन जिले में दी दस्तक, कमिश्नर की उड़ी नींद

- महाराजगंज व देवरिया जिला के डीएम से कमिश्नर ने ले रहे पल-पल की रिपोर्ट

GORAKHPUR: कोरोना वायरस की चेन को ब्रेक करने के लिए लागू लॉकडाउन के आखिरी चरण में गोरखपुर मंडल को परेशान कर रखा है। लॉकडाउन के करीब 47 दिनों तक ग्रीन जोन में रहने वाला गोरखपुर मंडल अचानक आरेंज जोन में आ गया है। मंडल के चार जिले (गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया व कुशीनगर) में से तीन जिले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बचा सिर्फ कुशीनगर है। गोरखपुर में दो, महाराजगंज में एक और देवरिया में कोरोना के एक केस सामने आने के बाद से कमिश्नर की टेंशन बढ़ गई है। कमिश्नर खुद चारों जिले के हालात पर पल पल नजर रखे हुए हैं। महाराजगंज के पनियरा का कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने खुद अपनी टीम के साथ जायजा लिया और अधिकारियों को ऐहतियात बरतने का सख्त आदेश दिया। साथ ही देवरिया में गुरुवार रात पहला केस आने के बाद से ही डीएम से पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे।

गोरखपुर-बस्ती में मंडल में मचा है हड़कंप

गोरखपुर और बस्ती मंडल में ग्रीन जोन में शामिल देवरिया और सिद्धार्थनगर में कोरोना पॉजिटिव के केस मिले हैं। सिद्धार्थनगर में दो और देवरिया में एक केस है। बीआरडी के आरएमआरसी लैब से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात आई रिपोर्ट में संतकबीर नगर के दो, बस्ती के एक और सिद्धार्थनगर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो सांथा ब्लॉक के हैं और दो सिद्धार्थनगर जिले के है। एडीशनल सीएमओ डॉ। मोहन झा बताते हैं कि 29 अप्रैल को चारों युवक मुंबई से लौटे थे और जिला अस्पताल पहुंचे थे। चारों युवक जिला अस्पताल में क्वारंटीन किए गए थे। उनका नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि संतकबीर नगर के दो और सिद्धार्थनगर के दो युवक एक साथ मुंबई से आए थे। जांच के बाद इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

50 लोग क्वारंटीन

आरएमआसी लैब से मिली जानकारी के मुताबिक, देवरिया के विशुनपुर कला गांव में महाराष्ट्र से एंबुलेंस बुक कर पांच लोग घर आए थे। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, उसे कोरोना होने का शक था। ग्राम प्रधान की सूचना पर चार लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव के 50 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सिद्धार्थनगर जिले के सदर व बांसी तहसील क्षेत्र में क्वारंटीन दो युवकों की जांच कोरोना पॉजिटिव आई है। एक युवक सदर तहसील के गंगा पब्लिक स्कूल में है, वह चार दिन पहले कानपुर से आया था। दूसरा बांसी तहसील के महामाया आईटीआई संस्थान में दो दिन से है, वह मुंबई से आया था। मुंबई से लौटे संतकबीर नगर के सेमरियावां निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक को 28 अप्रैल को हरैया में क्वारंटीन किया गया था। जांच रिपोर्ट में युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

बस्ती में 24 केस जिसमें 13 ठीक हो चुके हैं

संतकबीरनगर में 27 केस

गोरखपुर में 2 केस

महराजगंज में 7 केस जिसमें 6 ठीक हो चुके हैं

देवरिया में 1 केस

सिद्धार्थनगर में 2 केस

कुशीनगर में 00 केस

अयोध्या में 00 केस

कुल केस 63

स्वस्थ 19

मौत 01

वर्जन

मंडल के सभी जिलों पर नजर है। कोविड-19 के केसेज सामने आने पर जो भी उनके संपर्क में है। उन सभी को क्वारंटीन कर सैंपल भेजे जा रहे हैं। साथ ही साथ संक्रमित व्यक्तियों के गांव को सेनिटाइज कराया जा रहा है।

जयंत नालिर्कर, कमिश्नर, गोरखपुर मंडल