गोरखपुर (ब्यूरो).लेकिन महानपुरुषों के नाम में किसी एक धर्म विशेष के नाम से वार्ड का नाम होना यह गंदगी व कम्युनल सोच का परिचय दे रहे हैं।

32 नए गांव जुडऩे के बाद अब 80 वार्ड

नगर निगम के दायरे को बढ़ाने के लिए अब 70 वार्ड से दायरा बढ़ते हुए 80 वार्ड हो गए हैैं। यानी की नगर निगम में कुल 32 नए गांवों के जुडऩे के बाद वार्डों की संख्या का दायरा बढ़ गया है। नगर निगम में 80 निर्वाचित और 10 मनोनीत मिलाकर अब कुल 90 पार्षद चुने जाएंगे। बताया जा रहा है कि नगर निगम के पार्षद चुनाव की घोषणा नंवबर-दिसंबर में बताई जा रही है। वहीं बीते दिनों नगर आयुक्त ने इस संदर्भ में सीएम से मुलाकात भी की थी। नगर निगम ने 70 के साथ ही 80 वार्डों को लेकर भी खाका तैयार कर रखा है। दरअसल, परिसीमन के बाद नगर निगम के वार्डों की संख्या को लेकर पिछले कई दिनों से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। शुरुआत में परिसीमन के लिए गठित नगर निगम की कमेटी ने शासन के निर्देशानुसार वार्डों की संख्या को 70 रखते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। लेकिन, इसके बाद भी वार्डों की संख्या बढऩे को लेकर कयास लगते रहे।