गोरखपुर (ब्यूरो)। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना के 8 घंटे बाद ही रामगढ़ताल मंझरिया डोमवा ढाला निवासी आरोपी अविनाश निषाद को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भिजवा दिया।

सामान खरीदने के बहाने रेप

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मंगलवार की सुबह राजघाट के अमरूद बगिया के पास एक अर्ध निर्मित मकान में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। बच्ची की मां ने थाने आकर शिकायत की। जिसके बाद बच्ची को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को में केस दर्ज कर घटना के 8 घंटे बाद ही आरोपी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया।

छोड़कर चला गया आरोपी

अविनाश गांव की ही बच्ची को कुछ खाने का सामान खरीदने के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। फिर उसे वही छोड़कर चला गया था। पुलिस के अनुसार अविनाश पर पहले से लूट, चोरी, हत्या के प्रयास के आरोप में 5 केस पहले से दर्ज है। वह एक माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया है। अविनाश के पिता सम्पत पर 25 हजार का इनाम है। वह एनडीपीएस के मुकदमे में वांछित है और 3 साल से फरार है।