गोरखपुर (ब्यूरो)। बृजेश पर दर्ज पिछले तीन मुकदमों में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है। बृजेश ने एसपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने मामले में जांच के आदेश दिए है।

सिपाही हुआ था बर्खास्त

बृजेश ने बताया की सुराती देवी नाम की एक अज्ञात महिला ने उस पर जनपद बस्ती और गोरखपुर में अब तक चार बार दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से पीडि़त है। वर्ष 2021 में उसके मकान में किराए पर रहने वाले हरिश गुप्ता नाम का एक व्यक्ति जो पुलिस विभाग में कार्यरत था। उसने बृजेश के परिवार की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुकर्म किया था। जिसके आरोप में हरिश गुप्ता को जेल हुई और नौकरी से बर्खास्त हो गया। इसके बाद हरिश गुप्ता की पत्नी दीपिका गुप्ता ने फरेंदा में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है।

सिपाही पर आरोप

आरोप है की हरिश गुप्ता उसकी पत्नी दीपिका और साढू विनोद अग्रहरी ने सुराति देवी से मिलकर उस पर बार बार मुकदमा दर्ज करवा रहे है। साथ ही हरिश गुप्ता के मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे है। बताया की सुराती देवी का एक पूरा गिरोह है जो महिलाओं और अपनी लड़कियों को पीडि़ता बताकर लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज करवाती है और धन उगाही करती है। विनोद अग्रहरी भी पुलिस विभाग में है तो वो उन्हे संरक्षण देता है।

मामले की जांच कराई जा रही है। जांच करने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी