गोरखपुर (ब्यूरो)।पुलिस टीम दोनो को छत्तीसगढ़ ले गई। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के टिकरापारा थाना की एक 16 वर्षीय किशोरी वर्ष 2021 में गायब हो गई थी। उसके पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था।

मुंबई ढूंढती रही पुलिस किशोरी गोरखपुर मिली

टीम मुंबई आदि स्थानों पर उसकी तलाश करती रही, लेकिन सफलता नही मिली। इस बीच किशोरी ने एक ग्राहक सेवा केंद्र से अपने कुछ रिश्तेदारों से पैसा मंगवाया। चूंकि गोरखपुर के इंजीनियरिग कॉलेज इलाके के भैरोपुर स्थित सेवा केंद्र संचालक ने अपने अकाउंट में पैसे मंगवाए और उसमें उसका मोबाइल नम्बर लिंक था। इस आधार पर सर्विलांस के माध्यम से रायपुर पुलिस टीम शुक्रवार सुबह भैरोपुर पहुची। इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस की मदद से संचालक को उठाया। फिर उसके बतायए अनुसार किशोरी और आरोपी युवक गिरफ्तार हुए।

फेसबुक से हुई दोस्ती

पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि उसकी दोस्ती किशोरी से फेसबुक से हुई थी। फिर किशोरी नाराज होकर उसके पास आ गई। वह सिंघडिय़ा आदर्श नगर में रहता था। लेकिन लड़की के आने के बाद भैरोपुर में किराए के कमरे में किशोरी के साथ रह रहा था। लड़के की मां का कहना था कि एक हफ्ते पहले वह लड़की को उसके घर भेजने वाले थे। वहीं लड़की ने पुलिस से कहा कि वह अपनी मर्जी से आई है, वर्तमान वो बालिग हो चुकी है।

उपेक्षा की शिकार थी लड़की

लड़की ने कहा कि पिता बड़ी बेटी को जॉब और मोबाइल आदि की छूट देते थे, पर उसे नहीं। फिलहाल रायपुर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज अवधेश मिश्रा ने कहा कि टीम आई थी। चौकी की पुलिस की मदद से लड़की को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार हुआ है। दोनों को वहां की टीम साथ ले गई है।