गोरखपुर (ब्यूरो)।गोरखपुर रीजन में बढ़ा हुआ किराया सोमवार रात के 12 बजे से लागू कर दिया गया।

एक सप्ताह पहले ही राज्य परिवहन निगम प्राधिकरण की मीटिंग में इस प्रपोजल पर मुहर लगी थी। सोमवार को अध्यक्ष एल। वेंकटेशव लू ने किराया बढ़ाने को लेकर आदेश जारी किया। किराये में बढ़ोतरी के बाद साधारण बस सेवा का किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 1.30 रुपए, जनरथ का किराया 1.63 रुपए, जनरथ सेकेंड का नया किराया 1.93 रुपए प्रति किलोमीटर, एसी स्लीपर का किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर, हाई एंड वॉल्वो व स्कैनिया का किराया 2.86 रुपए प्रति किलोमीटर होगा।

100 किलोमीटर यात्रा पर 25 रुपए अधिक खर्च

चौरीचौरा, देवरिया, सलेमपुर, महराजगंज, भटहट, परतावल, रूद्रपुर, कुशीनगर कसया आदि लोकल दूरी तय करने और कानपुर, लखनऊ और दिल्ली की लंबी दूरी तय करने में अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। यूपी रोडवेज के गोरखपुर रीजन से संचालित साधारण बस सेवा के साथ एसी बसों का किराया बढ़ गया है। रोडवेज का किराया प्रति किलोमीटर 25 पैसा बढ़ गया है। यानी पैसेंजर्स को 100 किमी की यात्रा करने पर 25 रुपए और अधिक खर्च करने पड़ेंगे।

एक नजर में किराया

स्थान किमी। नया किराया

लखनऊ 310 403

उन्नाव 366 432

कानपुर 400 520

खलीलाबाद 37 48

बस्ती 70 91

हरैया 102 132

अयोध्या 138 179

फैजाबाद 158 205

सीतापुर 375 487

शाहजहांपुर 464 603

बरेली 551 716

मुरादाबाद 649 843

गाजियाबाद 800 1040

कौशाम्बी 818 1063

आजमगढ़ 116 150

वाराणसी 216 280

प्रयागराज 288 374

गाजीपुर 150 195

दिल्ली 813 1056

गोरखपुर आसपास का किराया

स्थान किमी। नया किराया

चौरीचौरा 27 35

देवरिया 53 68

सलेमपुर 82 106

रूद्रपुर 57 74

मेहरौना 100 130

बरहज 82 106

भागलपुर 94 122

पीपीगंज 30 39

कैंपियरगंज 42 54

फरेंदा 51 66

नौतनवा 98 127

सोनौली 106 137

कुशीनगर 55 71

कसया 59 76

पडऱौना 77 100

फाजिलगर 76 98

तमकुहीराज 89 115

सलेमगढ़ 101 131

खुखुन्दु 68 88

भटहट 26 33

परतावल 39 50

महराजगंज 62 80

ठुठीबारी 104 135

सेवा किराया (प्रति यात्री प्रति किमी। में)

साधारण सेवा 1.30 रुपए

जनरथ थ्री बाई टू सीटर 1.63 रुपए

जनरथ टू बाई टू सीटर 1.93 रुपए

एसी स्लीपर 2.58 रुपए

हाई एंड वाल्वो स्कैनिया 2.86 रुपए

राज्य परिवहन निगम प्राधिकरण के अध्यक्ष की ओर से किराया बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है। 25 पैसे बढ़ाकर अब प्रति किलोमीटर 1.30 रुपए कर दिया गया है। सोमवार रात 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया।

- पीके तिवारी, गोरखपुर रीजन