गोरखपुर (ब्यूरो)।किराया वृद्धि तब होने जा रही है, जब बसों की सीटें फटी हैं। साइट मिरर टूटे हैं। बैक लाइट फ्यूज है। फस्र्ट एड बॉक्स का कोई पता नहीं है। किराये में होने वाली वृद्धि के मद्देनजर दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने बसों का रियलिटी चेक किया। यूपी 53 सीटी 3758 नंबर की बस अंदर से साफ नहीं नजर आई। वहीं, कई जगहों पर सीट फटी मिली।

100 किमी। यात्रा पर 25 रुपए अधिक खर्च

रोडवेज यात्री महंगाई की मार सहने के लिए तैयार हो जाएं। चौरीचौरा, देवरिया, सलेमपुर, महराजगंज, भटहट, परतावल, रुद्रपुर, सलेमपुर, कुशीनगर, कसया आदि लोकल दूरी तय करने और कानपुर, लखनऊ और दिल्ली की लंबी दूरी के करने में अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। यूपी रोडवेज के गोरखपुर रीजन से संचालित जनरल बसों के साथ एसी बसों का किराया भी बढ़ाया जाएगा। रोडवेज का किराया प्रति किमी 25 पैसा बढ़ाया जा रहा है यानी पैसेंजर्स को 100 किमी की यात्रा करने पर 25 रुपए और अधिक खर्च करने पड़ेंगे। नया किराया लागू होने के बाद लखनऊ के लिए 367 रुपए की जगह 403 रुपए चुकाने होंगे। कानपुर का किराया 468 रुपए से 520 रुपए हो जाएगा। नया किराया इसी माह से लागू करने की तैयारी है।

ऐसे समझें किराया

स्थान किमी। वर्तमान किराया नया किराया

लखनऊ 310 367 403

उन्नाव 366 432 432

कानपुर 400 468 520

खलीलाबाद 37 42 48

बस्ती 70 80 91

हरैया 102 118 132

अयोध्या 138 137 179

फैजाबाद 158 188 205

सीतापुर 375 440 487

शाहजहांपुर 464 533 603

बरेली 551 625 716

मुरादाबाद 649 747 843

गाजियाबाद 800 916 1040

कौशाम्बी 818 935 1063

आजमगढ़ 116 133 150

वाराणसी 216 242 280

प्रयागराज 288 323 374

गाजीपुर 150 169 195

गोरखपुर आसपास का क्या होगा किराया

स्थान किमी। वर्तमान किराया नया किराया

चौरीचौरा 27 31 37

देवरिया 53 62 68

सलेमपुर 82 92 106

रुद्रपुर 57 66 74

मेहरौना 100 113 130

बरहज 82 92 106

भागलपुर 94 107 122

पीपीगंज 30 37 39

कैंपियरगंज 42 52 54

फरेंदा 51 62 66

नौतनवा 98 116 127

सोनौली 106 127 137

कुशीनगर 55 68 71

कसया 59 72 76

पडऱौना 77 91 100

फाजिलगर 76 90 98

तमकुहीराज 89 105 115

सलेमगढ़ 101 126 131

खुखुन्दु 68 77 88

भटहट 26 30 33

परतावल 39 44 50

महराजगंज 62 71 80

ठुठीबारी 104 120 135

रोडवेज अफसरों का कहना है कि अभी किराया बढ़ोतरी से संबंधित कोई पत्र या आदेश नहीं आया है। अगर आदेश आता है तो उसका अनुपालन किया जाएगा। अभी पूर्व निर्धारित किराया ही लिया जा रहा है।

पीके तिवारी, आरएम गोरखपुर रीजन