गोरखपुर (ब्यूरो)।उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

एनी डेस्क के जरिए निकले पैसे

अमरदीप ने बताया है कि 30 अप्रैल को ठगों ने गूगल से कूकू एफएम से नंबर निकाल कर एनीडेस्क नामक ऐप डाउनलोड करवा दिया। फिर 20 बार में उसके खाते से 93000 साइबर ठगों ने निकाल लिया। जिसकी सूचना उसने तत्काल साइबर सेल, बैंक को दी थी, लेकिन जब तक कार्रवाई होती तब तक साइबर ठगों ने उसके खाते से 93000 निकाल लिए। इसकी सूचना उसने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दिया था। जिसके बाद उसे बैंक से पता चला कि इसके पैसे जमशेदपुर के चंदिल निवासी सुनील मुर्मू के खाते में गए हैं।

एक रुपए भी नहीं मिले वापस

28 मई को खोराबार पुलिस ने अमरदीप से यह कहा कि यह एरिया नक्सलाइट है जहां जाना कठिन है। उससे यह कह कर एक पत्र लिया, जिसमें लिखवाया की काफी समय हो जाने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए वह यह मुकदमा वापस ले रहा है। अमरदीप को 1 रुपए भी वापस नहीं मिले। इसलिए वह सीएम जनता दरबार में पहुंचकर सीएम से कार्यवाही करने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस मुर्मू के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।