गोरखपुर (ब्यूरो)।कुआनो और सरयू का जलस्तर धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। पल-पल की रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन टीम को दे रहे हैैं। किसी प्रकार के हादसे या फिर बंधे पर रिसाव की सूचना आने पर तत्काल रेस्क्यू के लिए टीम अपने सेफ्टी किट के साथ बचाव के कार्य में जुट जाएगी।

सरयू नदीं का कम हो रहा जल स्तर

जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की सुबह तक पानी बढ़ता रहा, लेकिन दोपहर बाद सरयू नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। शाम 4 बजे तुर्तीपार में सरयू नदी का पानी घटकर 62.74 आरएल मीटर हो गया। यही हाल कुआनो का भी रहा। सोमवार की शाम 4 बजे मुखलिसपुर में कुआनो का पानी कम हो कर 74.67 आरएल मीटर तक उतर गया। हालांकि राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार की शाम 4 बजे राप्ती नदी बर्डघाट में बढ़कर 71.14 आरएल मीटर पहुंच गई। रोहिन नदी का पानी भी त्रिमुहानी घाट पर 79.38 आरएल मीटर तक पहुंच गया था। गोर्रा नदी का जलस्तर शाम तक बढ़ गया।

नदीं का नाम - खतरे का बिंदु - वर्तमान में नदियों का जलस्तर

घाघरा - 92.73 - 91.59

घाघरा (तुर्तीपार) - 64.01 - 62.74

राप्ती (बर्डघाट) - 74.98 - 70.71.14

रोहिन (त्रिमुहानीघाट) - 82.44 - 78.38

खंड - संवेदनशील - अतिसंवेदनशील - कुल संख्या - रेगुलेटर - बाढ़ सुरक्षा समिति

बाढ़ खंड - 14 - 10 - 24 - 35 - 25

बाढ़ खंड-2 - 09 - 02 - 11- 29 - 17

डे्रेनेज खंड - 13 - 07 - 20 - 20 - 68

कुल - 36 - 19 - 55 - 84 - 110

कुल तहसील की संख्या - 9

छोटी नावों की संख्या - 59

मझौली नाव की संख्या - 268

बड़ी नाव की संख्या - 70

कुल नाव - 397

राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। राोहिन और गोर्रा नदी का भी जल स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ चौकियों से निगरानी की जा रही है। बंधे से रिसाव पर पूरी नजर जिला आपदा प्रबंधन की टीम रख रही है। कहीं से कोई सूचना आती है तो तत्काल एनडीआरएफ व गोताखोर टीम को रवाना किया जाएगा।

- विनीत कुमार सिंह, एडीएम एफआर-प्रभारी आपदा राहत