गोरखपुर (ब्यूरो).शुक्रवार सुबह से धूप लोगों को चुभ रही थी। गर्मी से लोग बेहाल थे। पसीने से तरबतर लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए। बादलों और धूप का उमड़-घुमड़ चलता रहा। कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई।

थोड़ी देर की बारिश, सड़कों पर जलभराव

बारिश कुछ देर के लिए ही हुई, लेकिन सड़क पर पानी इतना भर गया कि लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। हालांकि बारिश थमने पर जलभराव खत्म हो गया।

बारिश से सभी फसलों को फायदा मिलेगा। धान के लिए तो यह बारिश संजीवनी है। इसके साथ ही उड़द, मक्का, बाजड़ा समेत सभी फसलों को बारिश से फायदा ही फायदा है।

- अरविंद कुमार सिंह, उप निदेशक, कृषि