- अफोर्डेबल हाउस प्रोजेक्ट में जितने फ्लैट हैं, उसके लगभग आधे ही फार्म जमा हुए

-पहले 20 मार्च और अब लास्ट डेट बढ़ाकर 31 मार्च की गई

KANPUR: केडीए की हाउसिंग स्कीम में अप्लाई करने वालों की भीड़ का मिथक टूट गया है। क्योंकि उसका अफोर्डेबल हाउस प्रोजेक्ट फेल हो गया है। 7फ्00 से अधिक फ्लैट्स के लिए ब् हजार भी फॉर्म नहीं जमा हुए हैं। जिसके चलते एक बार फिर केडीए इस प्रोजेक्ट की लास्ट बढ़ाने को मजबूर हो गया है। आपके न्यूजपेपर आई नेक्स्ट ने ये आशंका प्रोजेक्ट लांच होने से पहले ही जता दी थी।

जनवरी में लॉन्च की थी स्कीम

लंबे समय बाद केडीए ने जनवरी में अफोर्डेबल हाउस प्रोजेक्ट लांच किया है। पनकी मंदिर के पीछे स्थित शताब्दी नगर स्कीम में अफोर्डेबल हॉउसेज का प्रोजेक्ट ख्म् जनवरी को लांच किया था। इस प्रोजेक्ट के टाइप-क्, टाइप-ख् व टाइप-फ् कैटेगिरी के क्रमश: क्ख्क्म्, ख्0क्म् और ब्क्ख्8 फ्लैट हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए फार्म जमा करने की लास्ट डेट ख्8 फरवरी रखी गई थी।

कीमतें भी कम कर दी

अफोर्डेबल हॉउसेज प्रोजेक्ट की सफलता के लिए केडीए ने अपना कंटीजेंसी और एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज भी टोटल फ्0 परसेंट से घटाकर क्8 परसेंट कर दिया। जिससे कि एक-एक फ्लैट की कीमत लगभग फ्.ब्0 लाख रुपए तक कम हो गई है। बावजूद इसके इस प्रोजेक्ट के फ्लैट्स के लिए अप्लाई करने वालों की पहले की तरह लाइन नहीं लगी। हाल ये हो गया कि लास्ट डेट ख्8 फरवरी तक उतने भी फॉर्म नहीं बिके, जितने कि टोटल फ्लैट्स हैं। जबकि इससे पहले छोटी से छोटी हाउसिंग स्कीम्स तक के 8 से क्0 गुना तक फॉर्म बिक जाते थे।

फ्लैट्स के आधे ही जमा हुए फॉर्म

फ्लैट्स के बराबर फार्म न बिकने और उससे भी काफी कम फॉर्म जमा होने के कारण केडीए ने पहली बार लास्ट डेट ख्8 फरवरी से बढ़ाकर ख्0 मार्च की। इसके बावजूद फ्लैट्स के बराबर तो दूर इसके आधे ही फॉर्म जमा हुए हैं। केडीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी पीके सिंह के मुताबिक टाइप वन के लिए 900, टाइप टू के लिए 8भ्0 और टाइप थ्री के लिए लगभग ख्000 फॉर्म जमा हुए।

दूसरी बार बढ़ी लास्ट डेट

फार्म कम जमा होने से केडीए ऑफिसर्स में काफी निराशा हैं। इस कारण एक बार फिर उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए लास्ट डेट बढ़ाकर फ्क् मार्च कर दी है। उन्हें फ्लैट्स की बुकिंग के लिए फॉर्म खरीदकर जमा न करने वालों से ही ज्यादा उम्मीद है। इसके अलावा भी वह फ्लैट्स की बुकिंग के लिए अन्य तरीके खोजने में लग गए हैं। केडीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया है कि ख्0 मार्च तक लगभग फ्7भ्0 फॉर्म जमा हुए हैं। अब लास्ट डेट बढ़ाकर फ्क् मार्च कर दी गई है, जिससे फॉर्म खरीदकर ले जाने वालों को जमा करने में आसानी रहे।

आई नेक्स्ट ने पहले ही आशंका जताई थी

शताब्दी नगर स्थित केडीए के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की सफलता को लेकर आई नेक्स्ट ने पहले ही आशंका जताई थी। दरअसल ये प्रोजेक्ट जितना बड़ा है, उतने ही संकरे रास्तों से होकर इस शताब्दी नगर स्कीम तक पहुंचना पड़ता है। ये समस्या आई नेक्स्ट ने प्रमुखता से पब्लिश की थी। आई नेक्स्ट की ये आशंका सच साबित हो रही है। फ्लैट्स के बराबर भी फॉर्म जमा न होने के कारण लगातार दूसरी बार लास्ट डेट बढ़ाई गई है।

अफोर्डेबल हाउस प्रोजेक्ट

टाइप वन फ्लैट्स- क्ख्क्म्

एरिया - म्क्.ख्भ् स्क्वॉयर मीटर

कास्ट (ग्राउंड फ्लोर)- ख्0.0 लाख

फ‌र्स्ट से थर्ड फ्लोर - क्म्.0 लाख

फार्म जमा हुए- 900

टाइप टू फ्लैट्स- ख्0क्म्

एरिया- फ्ब्.म्0 स्क्वॉयर मीटर

कास्ट (ग्रा्रउंड फ्लोर)- क्क्.फ्0 लाख

फ‌र्स्ट से थर्ड फ्लोर- 8.80 लाख

फार्म जमा हुए- 8भ्0

टाइप थ्री फ्लैट्स- ब्क्ख्8

एरिया- ख्9.ब्भ् स्क्वॉयर मीटर

कास्ट (ग्राउंड फ्लोर)- 7.0 लाख

फ‌र्स्ट से थर्ड फ्लोर- म्.0 लाख

फार्म जमा हुए- ख्000