कानपुर (ब्यूरो)। अर्थ डे पर नगर निगम ने शहर के पॉल्यूशन को कंट्रोल करने में मददगार पौधों का प्लांटेशन किया। पौधे के प्लांटेशन से न केवल सिटी में ग्रीनरी को डेवलप किया जा रहा बल्कि हाईवे पर व्हीकल के चलते बढऩे वाले पॉल्यूशन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

पांच हजार पौधे का हुआ प्लांटेशन
मंडे को अर्थ डे के अवसर पर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने किदवई नगर स्थित साउथ एक्स माल से यशोदा नगर बाईपास तक की तरफ स्थित ग्रीनबेल्ट में मौलश्री, अमलतास चांदनी, टिकोमा, शीशम, फाइकस, कैलेंड्रा, हिमेलिया पेटंस, अर्जुन, हिबिस्कस,आदि 5000 पौधों का प्लांटेशन किया। इस मौके पर उद्यान अधिकारी डा। वीके सिंह व अन्य ऑफिसर्स मौजूद रहे।

हेल्थ के साथ आंखों को भी देंगे सुकून

नगर निगम के उद्यान अधिकारी डा। वीके सिंह ने बताया कि पहले फेज में ग्रीन बेल्ट में स्थित 31 ब्लाकों में 36428 पौधों का प्लांटेशन किया जाएगा, जिस पर एक साल के रखरखाव पर 2.66 लाख का लागत आएगी। इसी प्रकार बाकरगंज चौराहे से यशोदा नगर बाईपास तक रोड के दोनों तरफ के ग्रीनबेल्टों का विकास भविष्य में अर्बन पॉल्यूशन पर नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी। इस ग्रीन बेल्ट के विकास में चिडिय़ों के रैन बसेरा के साथ-साथ पॉल्यूशन कंट्रोल करने वाले पौधे व आंखों को सुकून देने वाले रंग बिरंगी फूलों युक्त पौधो का चुनाव किया गया है। जिससे आम लोगों के स्वास्थ्य के लाभ के साथ-साथ मन को भी सुकून मिल सके।