कानपुर (ब्यूरो)। गोङ्क्षवद नगर में ट्यूजडे देर रात बर्थडे सेलीब्रेट करने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को लोडर ने टक्कर मार दी थी। सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। वेडनसडे को उपचार के दौरान साथी ने भी दम तोड़ दिया।

महोबा का रहने वाला था

मूलरूप से महोबा के तेइया गांव निवासी 27 साल के गोङ्क्षवद हलुवाखाड़ा में रहकर गोङ्क्षवद नगर स्थित एक फास्टफूड दुकान में काम करता था। बड़े भाई शंकर ने बताया कि ट्यूजडे को गोङ्क्षवद का बर्थडे था। इसके चलते वह 13 ब्लाक सब्जीमंडी निवासी अपने दोस्त 24 साल के रोहित उर्फ साहिल के साथ बाइक से केक लेने जा रहा था।

गोङ्क्षवद नगर कच्ची बस्ती के पास तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। इसमें गोङ्क्षवद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। एलएलआर अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार सुबह रोहित ने भी दम तोड़ दिया।