- सैटरडे को आई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनीमल डिजीसेज भोपाल से पॉजिटिव रिपोर्ट आई

- पहले दो जंगली मुर्गो और दो कौवों में मिल चुका वायरस, सैटरडे को पांच कबूतर व तीन कौवे मरे मिले

KANPUR : बर्ड फ्लू वायरस का संकट और गंभीर होता दिख रहा है। चिडि़याघर के बाद अब शहर के तीन इलाकों डीबीएस कॉलेज गो¨वदनगर, सीसामऊ और गौतम बुद्धा पार्क इंद्रा नगर में मरे मिले कौवों के सैंपल में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनीमल डिजीसेज भोपाल को भेजे गए छह मृत कौवों में से तीन में वायरस की पुष्टि की गई है। करीब पांच दिन पहले मरे मिले इन कौवों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इससे पहले दो जंगली मुर्गो और दो कौवों में बर्ड फ्लू का वायरस पाया जा चुका है। वहीं सैटरडे को सिटी में 8 कबूतर और कौवे मरे पाए गए।

100 से अधिक परिंदों की

सिटी में पक्षियों की मौत का सिलसिला सैटरडे को भी जारी रहा। सिटी के विभिन्न इलाकों में 5 कबूतर व 3 कौवे मरे मिले। इनके सैंपल्स जांच के लिए भोपाल स्थित लैब भेज दिए गए हैं। लगातार हो रही मौत से पशुपालन विभाग के ऑफिसर्स की परेशानियां बढ़ गई है। सिटी में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद अब तक करीब 100 से अधिक परिंदों की मौत हो चुकी है।

चिडि़याघर में बढ़ी सावधानी

सैटरडे को हेल्थ डिपार्टमेंट से आए डॉ। आरिफ व डॉ। सुरेंद्र सिंह ने चिडि़याघर पहुंच कर वहां सभी पशु चिकित्सकों का हेल्थ चेकअप किया। यही नहीं यहां के 25 इम्प्लाइज की भी जांच की गई है। ये सभी इम्प्लाई चिडि़यों को दाना पानी देने व उनकी देखभाल का काम करते हैं। डॉक्टर्स ने जांच के बाद बाद सभी को स्वस्थ्य बताया। इसके साथ बर्ड फ्लू को लेकर एक मीटिंग भी की। जिसमें पशुपालन विभाग के डॉ। देवेंद्र सोनी ने बर्ड फ्लू से बचाव के बारे में जू इम्प्लाइज को जानकारी दी। मीटिंग में सीनियर पशु चिकित्सक डॉ। आरके सिंह, डॉ। आरके द्विवेदी, डॉ। यूसी श्रीवास्तव आदि रहे। वहीं चिडि़याघर के बाड़े में रहने वाले पक्षियों को लेकर खास नजर रखी जा रही है। उनकी लगातार जांच भी की जा रही है।

मुर्गों के 50 सैंपल लिए

बर्ड फ्लू का वायरस मिलने के बाद मुर्गो की सैंपल लेने का सिलसिला जारी है। सैटरडे को पशुपालन विभाग ने अलग अलग स्थानों से मुर्गों के 50 सैंपल लिए। इन सैंपल को जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा गया है।

यहां मरे मिले कौवों में मिला बर्ड फ्लू

-डीबीएस कॉलेज गो¨वदनगर

- सीसामऊ

-गौतमबुद्ध पार्क कल्याणपुर

मिला था बर्ड फ्लू का वायरस

- चिडि़याघर के दो जंगली मुर्गो में

- चिडि़याघर में दो मृत मिले कौवों में