-घाटमपुर के सरदेगांव निवासी था, पंद्रह दिन पहले जेल से छूटा था

-कांस्टेबल और उसके साथी लाइसेंसी असलहों से वारदात को अन्जाम दिया

KANPUR@inext.coin

KANPUR :

घाटमपुर में शुक्रवार को ट्रैफिक कांस्टेबल और उसके साथी ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी। वो कचहरी में एक साथी से मिलने गया था। वहां से वो घर लौट रहा था कि कार सवार कांस्टेबल एक साथी समेत उसके पास पहुंच गया। वो कुछ समझ पाता कि इससे पहले कांस्टेबल और उसके साथी ने लाइसेंसी राइफल और पिस्टल से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी सीने में गोली लगने से मौत हो गई। वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। उसकी मां ने गांव के एक पुलिस कर्मी पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी।

लाल रंग की कार से आए बदमाश

सर्देपुर में रहने वाले जगदीश यादव के अनुज पर लूट, चोरी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गांव में रहने वाले कांस्टेबल बंटू यादव से चलती थी। बंटू ने उसको जेल से छूटने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अनुज पंद्रह दिन पहले ही जेल से छूटा था। जिसे देख बंटू ने उस पर पहले ही ठिकाने लगाने की तैयारी कर ली थी। शुक्रवार को अनुज के एक साथी को जेल से पेशी पर कचहरी आना था। वो उससे मिलने के लिए कचहरी गया था। वहां से वो वापस लौट रहा था कि हाइवे पर कांस्टेबल बंटू साथी दशरथ के साथ कार से उसके पास पहुंच गया। वो कुछ समझ पाता कि इससे पहले बंटू और दशरथ ने उस पर लाइसेंसी राइफल और पिस्टल से फायर कर दिया। जिसमें उसकी सीने में गोली लगने से मौत हो गई।

कोटेदार की कार मांगकर ले गया था

कांस्टेबल बंटू ने अल्टो कार से वारदात को अन्जाम दिया है। वो बहाने से सचान कोटेदार की कार मांगकर ले गया था। इसके बाद उसने दशरथ के साथ वारदात को अन्जाम देकर कोटेदार को चाभी देकर फरार हो गया। कोटेदार को तो तब इसका पता चला। जब पुलिस ने घर में दबिश देकर उनको उठा लिया। मृतक के परिजन के आरोप और कोटेदार के बयान के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल बंटू और उसके साथी दशरथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।