-नेहरू स्थित घर में औंधे मुंह पड़ा मिला 65 साल की वृद्ध का शव, बेटी-दामाद के साथ रहती थीं

>kanpur@inext.co.in

KANPUR नजीराबाद के नेहरू नगर में बेटी-दामाद संग रह रहीं 65 साल की वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सैटरडे सुबह बेटी अस्पताल से लौटीं तो घटना का पता लगा। उन्होंने मां का मर्डर किए जाने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में हार्टअटैक से मौत की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड

मूलरूप से लखनऊ के राजाजीपुरम थानाक्षेत्र के मायापुरम डिप्टीखेड़ा निवासी 65 साल की सरोजनी शुक्ला स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हुई थीं। कुछ साल पहले उनके पति का निधन हो गया था। अक्टूबर 2020 से वे बेटी सरिता और दामाद सतीश के साथ नेहरू नगर में किराये पर रहने लगी थीं। सरिता के मुताबिक दो दिन पूर्व पति की तबीयत बिगड़ने पर सीसामऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

चेक किए गए सीसीटीवी

फ्राइडे शाम सरिता मां को घर पर छोड़कर अस्पताल गई थीं। जाते समय बाहर से ताला लगा दिया था। सैटरडे सुबह लौटीं तो देखा कि मां का शव बिस्तर पर औंधे मुंह पड़ा था। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी और मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें सरिता के जाने के बाद कोई भी प्रवेश करते नहीं दिखा। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।