-सीबीएसई ट्वेल्थ के रिजल्ट में सिटी के स्कूल्स ने दिया सौ फीसदी रिजल्ट

-पास होने वालों में 60 परसेंट से अधिक टॉपर

-डीपीएस कल्याणपुर की वेदिका बनीं सिटी की हाईएस्ट स्कोरर और यूपी की सेकेंड टॉपर

-आकांक्षा शुक्ला ने साइंस स्ट्रीम में और आकृति चौहान ने कॉमर्स स्ट्रीम में किया सिटी टॉप

KANPUR : कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार को आखिरकार सीबीएसई क्लास ट्वेल्थ का रिजल्ट आ ही गया। हर बार की तरह इस बार भी सीबीएसई क्लास क्ख्वीं के रिजल्ट में सिटी में ग‌र्ल्स ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। टॉप टेन लिस्ट में आधी से ज्यादा लड़कियां हैं। वहीं अधिकांश स्कूल्स में भी टॉपर्स छात्राएं ही बनीं। डीपीएस कल्याणपुर की वेदिका गुप्ता सिटी टॉपर के साथ ही यूपी की सेकेंड टॉपर भी बनीं। वो यूपी टॉपर बनीं लखनऊ की कृति से महज फ् नंबर पीछे रह गई। वहीं डीपीएस कल्याणपुर की ही आकृति चौहान कॉमर्स टॉपर और सेंट्रल स्कूल चकेरी नंबर क् की आकांक्षा शुक्ला ने साइंस वर्ग में सिटी में टॉप किया है। सिटी के सभी स्कूलों ने सौ फीसदी रिजल्ट का दावा किया है। साउथ में पूर्ण चन्द्र विद्या निकेतन बर्रा के फ्7 मेरीटोरियस ने 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स हासिल किए हैं। वहीं डीपीएस कल्याणपुर के 7भ् और डीपीएस आजाद नगर के ब्ख् मेधावी छात्रों ने 90 परसेंट से ऊपर मा‌र्क्स पाए हैं।

हम तो चले परदेश

डीपीएस कल्याणपुर की प्रिंसिपल अर्चना निगम ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट हंड्रेड परसेंट रहा है। ह्यूमनिटीज की स्टूडेंट वेदिका गुप्ता ने 98.ख् परसेंट मा‌र्क्स पाकर सिटी टाप किया है। कामर्स में आकृति चौहान ने बाजी मारी है। साइंस में अनस सिद्दीकी ने स्कूल टाप किया है। स्कूल के 7भ् छात्रों ने 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स हासिल किए हैं। आईआईटी के प्रोफेसर दीपक गुप्ता की बेटी दामिनी ने 97.म् परसेंट मा‌र्क्स हासिल किए हैं। दामिनी ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया लास एंजिलस में एडमिशन लिया है। अब आगे की पढ़ाई के लिए परदेश जाने की तैयारी कर चुकी हैं।

'हार्ट स्पेशलिस्ट बनना है'

डीपीएस आजाद नगर के चेयरमैन आलोक मिश्रा ने बताया कि साइंस में कृष्णिका बंसल ने 9म्.ब् परसेंट मा‌र्क्स पाकर स्कूल टाप किया है। कॉमर्स में मिनाली गुप्त ने 9भ्.म् परसेंट मा‌र्क्स हासिल कर बाजी मारी है। स्कूल का रिजल्ट सौ फसदी है। ब्ख् मेधावियों ने 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स हासिल किए हैं। 80 से 89 परसेंट के बीच भ्भ् मेरीटोरियस स्टूडेंट्स रहे हैं। कृष्णिका बंसल मेडिकल की फील्ड में करियर बनाना चाहती हैं। वह हार्ट स्पेशलिस्ट बनने की तैयारी कर रही हैं। स्कूल के रोहन रस्तोगी को इंग्लिश में 99 मा‌र्क्स मिले हैं।

यहां पर प्रियंका बनी टॉपर

द जैन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल इरा भट्ट ने बताया कि उनके स्कूल में भी क्ख्वीं के बोर्ड में सभी स्टूडेंट्स पास हो गए। कॉमर्स छात्रा प्रियंका गुप्ता ने 9फ् परसेंट मा‌र्क्स प्राप्त कर स्कूल टाप किया है। साइंस केटेगिरी के नकुल अरोरा ने 9क् परसेंट मा‌र्क्स हासिल किए हैं। पांच बच्चों को 90 परसेंट से ज्यादा मा‌र्क्स मिले हैं।