कानपुर (ब्यूरो)। कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। वोटिंग में महज 14 दिन बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान की रफ्तार बढ़ा दी है। फील्ड के साथ सोशल मीडिया पर भी घमासान चल रहा है। ज्यादातर प्रत्याशी अपने सोशल एकाउंट के जरिए भी विरोधियों पर हमले बोल रहे हैं और अपने लिए वोट मांग रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्र्राम, एक्स आदि के जरिए भी वोटर्स को अट्रैक्ट करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। जिससे अगर कोई वोटर जनसंपर्क में छूट जाए तो सोशल मीडिया के जरिए उन तक तक अपनी बात पहुंचाई जा सके।

नॉमिनेशन फार्म में दी जानकारी
अबकी बार नॉमिनेशन के दौरान फार्म में सोशल मीडिया एकाउंट्स की डिटेल भी कैंडीडेट को देनी थी। ज्यादातर कैंडीडेटस ने नॉमिनेशन फार्म में यूज किए जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जानकारी एकाउंट के साथ ही दी है। हालांकि प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया के चुनाव मैदान में उतरे संजय सिंह ने सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी नहीं दी है। इस कॉलम के आगे &लागू नहीं होता&य लिखा है। बाकी सभी कैंडीडेट्स ने फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्र्राम आदि सोशल मीडिया एकाउंट की जानकारी दी है।

फेसबुक से लेकर इंस्टाग्र्राम तक
अन्य सभी 10 कैंडीडेट फेसबुक पर हैं। इनमें से कई कैंडीडेट्स डेली अपने इलेक्शन कैंपेन से जुड़ी जानकारियां व फोटोज भी पोस्ट कर रह रहे हैं। इसी तरह 6 कैंडीडेट्स का फेसबुक के साथ ही इंस्टाग्र्राम पर भी एकाउंट हैं। इनमें से कई कैंडीडेट इंस्टाग्र्राम पर अपना कैंपेन चला रहे हैं। इलेक्शन कैंपेन की फोटो शेयर कर रहे हैं। इसमें प्रमुख पार्टीज के कैंडीडेट भी शामिल है। हालांकि कई कैंडीडेट अभी इस मामले में पीछे हैं। तीन कैंडीडेट्स ने एक्स पर भी अपने एकाउंट की जानकारी दी है। इन एकाउंट्स के जरिए अपने लिए वोट मांग रहे हैं।