कानपुर (ब्यूरो)। शासन के निर्देश पर सिटी 14 से 22 जनवरी तक चलाए जाने वाले स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी, जिसमें गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स पर फोकस किया जाएगा। इन वल्नरेबल प्वाइंट्स जहां पर गार्बेज जमा होता है या फिर लोग वहां पर फेंकते है, उन्हें क्लीन कर उसे सेल्फी प्वाइंट में बदला जाएगा। गंदगी साफ करके वहां पेड़ पौधे के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। इससे पहले नगर निगम ने ऐसे करीब 58 गार्बेज प्वाइंट को सेल्फी प्वाइंट में बदला था। जहां पर लोग कूड़ा नहीं डाल रहे हंै।

प्लास्टिक फ्री
सिटी को स्वच्छ व प्लास्टिक फ्री के अभियान की शुरुआत गवर्नमेंट ऑफिस से होगी। अब ऑफिस में आने वाले लोगों को प्लास्टिक की बोतल में पानी सर्वे नहीं किया जाएगा। इसके अलावा ऑफिस में किसी तरह की गंदगी नहीं होगी। स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरूआत 14 से 21 जनवरी तक चलाया जाएगा। यहीं नहीं 22 से 26 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजनी होगी। गवर्नमेंट ऑफिस के साथ तीर्थ स्थल, पब्लिक टॉयलेट और हाई फुट फॉल प्वाइंट पर फोकस किया जाएगा। मंदिर व पब्लिक प्लेस एरिया को नो प्लास्टिक जोन बनाने की तैयारी है। क्लीन सिटी व प्लास्टिक फ्री सिटी ड्राइव की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है।

नो प्लास्टिक बैग जोन किए जाएंगे डेवलप
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि पब्लिक प्लेस को प्लास्टिक फ्री किए जाने के लिए प्लास्टिक निषेध एरिया डेवलप किया जाएगा। प्लास्टिक निषेध एरिया में सबसे पहले नो प्लास्टिक बैग जोन बनाया जाएगा। यह मंदिर व पब्लिक प्लेस के आस-पास के एरिया को चिन्हित कर बनाए जाएंगे। इन एरिया में प्लास्टिक बैग के विकल्प में सब्सिडाइज्ड रेट पर कपड़े बैग उपलब्ध कराया जाएगा। पब्लिक प्लेस पर प्लास्टिक की बोतलों के रिसाइकिल के लिए भी मैनेजमेंट तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।

शुरू होगा स्वच्छ तीर्थ अभियान
शासन के निर्देश पर नगर निगम के स्वच्छ तीर्थ अभियान शहर के मंदिर, तीर्थ स्थान और उसके आस-पास के एरिया में चलाएगा। इसमें एनजीओ, सारथी क्लब, स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के मेंबर्स और ब्रांड एंबेसडर के माध्यम से हर दिन प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। स्वच्छ तीरथ अभियान के तहत तीर्थ स्थान के आस-पास सजावट भी की जाएगी। मंदिरों व तीर्थ स्थलों पर साफ सफाई व वहां फूलों को रिसाइकिल कर यूज के लिए प्रोडक्ट बनाऐ जाएंगे।