कानपुर(ब्यूरो)। आज बच्चों को मेडल मिल गया, डिग्री मिल गई। लेकिन इन सबके बावजूद एक बात को ध्यान में रखें कि बड़े हों या छोटे, कभी अपने माता-पिता को मत भूलें। अपनी पढ़ाई में उनके संघर्ष को जरूर याद रखें। यही सच्ची शिक्षा है। थर्सडे को सीएसजेएमयू में 38वें कॉन्वोकेशन के मौके पर प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। कॉन्वोकेशन में में 55 स्कालर्स को 98 मेडल बांटे गए। मेडल पाने वाले 55 स्टूडेंट्स में 41 गल्र्स रहीं। कानपुर देहात के त्रिगुणी नारायण महाविद्यालय की श्वेता साहू और डीबीएस कॉलेज के जीत शर्मा को चांसलर गोल्ड मेडल मिला। टोटल 209171 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई।

मटके में जल डाल कर शुरुआत
जल संरक्षण थीम पर आयोजित समारोह की शुरुआत मटके में जल डालकर गवर्नर आनंदी बेन पटेल, चीफ गेस्ट हनी बी फाउंडेशन के पद्मश्री प्रो। अनिल कुमार गुप्ता, वीसी प्रो। विनय कुमार पाठक, हायर एजूकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय, स्टेट हायर एजूकेशन मिनिस्टर रजनी तिवारी और रजिस्ट्रार डॉ। अनिल यादव ने की। गवर्नर के एक क्लिक करते ही सभी डिग्रियां डिजीलॉकर में सेव हो गई। इसके बाद प्राथमिक स्कूल के बच्चों को कॉपी किताबों और बैग की किट दी गई। इस मौके मेयर प्रमिला पांडेय, डॉ। वंदना पाठक, प्रो। सुधीर कुमार अवस्थी, डॉ। आरके द्विवेदी, डॉ। प्रवीण कटियार, डॉ। योगेंद्र पांडेय, डॉ। विशाल शर्मा, डॉ। प्रशांत, डॉ। सुधांशु पांडिया, डॉ। संदीप सिंह, डॉ। आशीष कटियार और बीएसए सुरजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रो। मणींद्र अग्रवाल को ई मानद उपाधि
कॉन्वोकेशन में आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल को डाक्टर आफ साइंस की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया। गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने प्रो। अग्रवाल को मानद उपाधि दी। प्रो। अग्रवाल ने बताया की उत्तर प्रदेश में अब शिक्षा की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। प्राइमरी और सेकेंडरी एजूकेशन में सुधार हो रहा है। आने वाले समय में टेक्नोलॉजी ही बड़ी विधा है। जब हम टेक्नोलॉजी की बात करते हैं तो आईआईटी कानपुर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। देश को साइबर सिक्योरिटी की बहुत आवश्यकता है।

एनईपी का उद्देश्य संस्कार, तकनीक और रोजगार वाली शिक्षा
हायर एजूकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा तो हर कोई प्राप्त कर लेता है, लेकिन संस्कारयुक्त शिक्षा जरूरी है। एनईपी 2020 का यही उद्देश्य है। अब नया शिक्षा का दौर चल चुका है। शिक्षा का उद्देश्य मात्रा डिग्री हासिल नहीं करना है। समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्वों को निभाना भी है।


मेडल पाने वालों की लिस्ट


नाम कोर्स कॉलेज मेडल

श्वेता साहू बीएड त्रियुगी नारायण कॉलेज चांसलर गोल्ड
जीत शर्मा बीएड डीबीएस कॉलेज चांसलर गोल्ड
शुभा अग्रवाल माकक्रोबायोलॉजी सीएसजेएम कैंपस चांसलर सिल्वर
श्वेता साहू बीएड त्रियुगी नारायण कॉलेज चांसलर सिल्वर
श्रद्धा बीए प्रकाश कॉलेज हरदोई चांसलर ब्रांज
शालिनी बीए दिव्य कृपाल कॉलेज हरदोई चांसलर ब्रांज
सत्यम बीए प्रकाश कॉलेज हरदोई चांसलर ब्रांज
पायल बीए अशोक कॉलेज उन्नाव चांसलर ब्रांज
सीमा देवी बीए दिव्य कृपाल कॉलेज हरदोई चांसलर ब्रांज
नेहा पटेल बीए निरंजन सिंह कॉलेज उन्नाव चांसलर ब्रांज
कशिश बीएससी अशोक कॉलेज उन्नाव चांसलर ब्रांज
प्रशांत बीएससी दिव्य कृपाल कॉलेज हरदोई चांसलर ब्रांज
मोना वर्मा बीकॉम दिव्य कृपाल कॉलेज हरदोई चांसलर ब्रांज
अवनीत सिंह बीकॉम निरंजन सिंह कॉलेज उन्नाव चांसलर ब्रांज
सुमित वर्मा बीएससी (एग्री) जनता कॉलेज बकेवर चांसलर ब्रांज
लुबना खातून बीएससी (एग्री) एससी बोस कॉलेज हरदोई चांसलर ब्रांज
शुभा अग्रवाल लाइफ साइंस सीएसजेएमयू कैंपस चांसलर ब्रांज
अस्मिता त्रिपाठी बिजनेस मैनेजमेंट एलेन हाउस बिजनेस स्कूल रुमा चांसलर ब्रांज
तान्या एमएसडब्ल्यू सीएसजेएमयू कैंपस चांसलर ब्रांज
शुभी सक्सेना एमए म्यूजिक नारायण आर्य कॉलेज फर्रुखाबाद चांसलर ब्रांज
मीनाक्षी एम कॉम चौधरी सुधर सिंह एकेडमी इटावा चांसलर ब्रांज
फातिमा एमएससी जूलॉजी पीपीएन कॉलेज चांसलर ब्रांज
सोनिया सिंह एमएससी केमिस्ट्री एएनडी कॉलेज चांसलर ब्रांज
शाल्वी यादव एमएससी (एग्री) एमएस मेेमोरियल कॉलेज इटावा चांसलर ब्रांज
हरकिरन कौर एलएलबी डीसी लॉ कॉलेज चांसलर ब्रांज
अम्बिकेश एलएलबी आरके शुक्ला कॉलेज आफ लॉ चांसलर ब्रांज
आशुतोष पांडेय लॉ फैकल्टी सीएसजेएमयू कैंपस चांसलर ब्रांज
श्वेता साहू बीएड त्रियुगी नारायण कॉलेज चांसलर ब्रांज
जीत शर्मा बीएड डीबीएस कॉलेज चांसलर ब्रांज
कनक सिंह एमएड एएनडी कॉलेज चांसलर ब्रांज
अंकिता वर्मा एमएड एएनडी कॉलेज चांसलर ब्रांज
संचित गुप्ता बीटेक सीएसजेएमयू कैंपस चांसलर ब्रांज
तुषार पांडेय बीटेक सीएसजेएमयू कैंपस चांसलर ब्रांज

नोट - इनके अतिरिक्त 12 वाइस चांसलर गोल्ड और 52 स्पांसर्ड गोल्ड मेडल भी दिए जाएंगे।

नंबर गेम

मेडल डिटेल
चांसलर गोल्ड - 02
चांसलर सिल्वर - 02
चांसलर ब्रांज - 29
वीसी गोल्ड - 12
स्पांसर्ड गोल्ड - 53
टोटल मेडल - 98

मेडल पाने वाली फीमेल - 41
मेडल पाने वाले मेल - 14

पीएचडी डिग्री डिटेल
फीमेल - 11
मेल - 12
टोटल - 23

कैंपस डिग्री डिटेल
फीमेल - 908
मेल - 1035
टोटल - 1943

एफिलिएटेड कॉलेज पासआउट स्टूडेंट
फीमेल - 106305
मेल - 100900
टोटल - 207205


टोटल डिग्री फॉर कान्वोकेशन
फीमेल - 107224
मेल - 101947
टोटल - 209171