-बारात के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, बंदूक समेत लाइसेंस धारक फरार, ग्रामीणों ने एक साथी को पकड़ा

-मौरावां के पठईगांव में रविवार को हुआ था हादसा

UNNAO:

रविवार रात मौरांवा थानाक्षेत्र के गांव पठई मे आयी बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। इस हादसे में उसका छोटा च्च्चा बाल बाल बच गया। घायल महिला की हालत गम्भीर बनी हुयी है। गांव वालों ने इस घटना मे शामिल एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि लाइसेंस धारक बंदूक समेत भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक फरार युवक की पहचान कमलेश यादव के रूप में हुई है। जो पुरानी चुन्गी कानपुर रोड लखनऊ का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। ग्रामीणों ने जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया उसने अपना नाम चन्द्रभान सिंह यादव पुत्र देशराज यादव निवासी देवी पत्यादो थाना नगराम जनपद लखनऊ बताया है।

नशे में झूम कर फायरिंग करते रहे

गांव वालों ने बताया कि थाना मौरांवा के गांव पठई निवासी प्रकाश यादव की बेटी की बारात पाहो गांव से विजय यादव के यहां से आयी थी। लगभग क्क् बजे अगवानी चल रही थी। आई बारात में शामिल कमलेश यादव व चन्द्रभान आदि दोस्तों के साथ नशे में झूम कर फायर करते नाच रहे थे। चन्द्रभान ने खुद बताया कि कमलेश फायर करता रहा। इस पर चन्द्रभान ने कमलेश से कहा कि बन्दूक लाओ मैं फायर करूंगा। कमलेश ने चन्द्रभान को बन्दूक दे दिया। फिर उसने फायर करना शुरू कर दिया।

छत पर खड़ी महिला के लगी गोली

कन्या पक्ष के पड़ोसी राम सनेही यादव की पत्नी अपनी छत पर से अगवानी देख रही थी। इस बीच चन्द्रभान ने फायर झोक दिया। गोली छत पर खड़ी रामसनेही की पत्नी श्यामा देवी के लग गई। गनीमत रही गोद में रहा उसकाच्बच्चा बच गया। महिला को गोली लगते ही बारातियों में भगदड़ मच गई। भगदड़ के बीच कमलेश ने चन्द्रभान से अपनी बन्दूक छीनी और चुपचाप भाग निकला। गांव वालों ने चन्द्रभान को पकड़ कर एक कमरे मे बन्द कर दिया। बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान महिला को गोली लगने की सूचना पाकर मौरावां थानाध्यक्ष केके यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चंद्रभान को पुलिस के हवाले कर दिया। गोली लगने से घायल श्यामा को लखनऊ ट्रामा सेन्टर भेजा गया है। गोली उसके चेहरे पर लगी है वह ¨जदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस मामले को रफा दफा करने का दबाव पुलिस पर बनाया जाता रहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।