कानपुर (ब्यूरो) इंस्पेक्टर विभूतिखंड डा। आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि कानपुर के मीना टावर स्वरूप नगर निवासी विक्रांत सिंह समिट बिल्डिंग में आए थे। इस दौरान वहां ड्यूटी पर महिला सिपाही मौजूद थी। सिपाही को देखकर विक्रांत ने कहा कि वह डीसीपी है। यह सुनकर महिला सिपाही ने विक्रांत को जय हिंद बोला। इसके बाद विक्रांत महिला सिपाही के करीब पहुंच गया और उससे अश्लीलता करने लगा। महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिजन शर्मिंदा होकर लौटे
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में उसके परिजन थाने पहुंचे। कई लोगों से फोन करवाकर दबाव भी बनावाया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को छोडऩे से इंकार कर दिया। विक्रांत के घरवालों ने जब ज्यादा दबाव बनाया तो पुलिस ने उन्हें घटना केफुटेज दिखाए। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की हरकतें कैद हो गई थीं। फुटेज देखकर परिजन शर्मिंदा हो गए और बैरंग लौट गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि विक्रांत नशे में धुत था। आरोपी को जेल भेज दिया गया। विक्रांत होटल और अस्पताल संचालक है। कानपुर में उसके कई प्रतिष्ठान है।