-मनरेगा से 145 गांवों में खेल मैदान निर्माण को मिली हरी झंडी

-एक एकड़ में दस लाख से पांच अधिकृत खेलों का मैदान

FATEHPUR: राजीव गांधी खेल अभियान से गांव गांव बनने वाले खेल मैदान खानापूरी के बीच नहीं बल्कि इंटरनेशनल मानक पर ही बनाए जाएंगे। निर्मित होने वाले खेल मैदानों की मानीटरिंग जिले से खेल मंत्रालय तक होगी। प्रत्येक खेल मैदान में पांच अधिकृत खेलों के कोर्ट व ग्राउण्ड होगा।

भारत सरकार की गाइड लाइन के आधार पर मौजूदा वित्तीय वर्ष में जिले की क्7भ् ग्राम सभाओं में राजीव गांधी खेल अभियान योजना से खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव युवा कल्याण विभाग ने सीडीओ को दिया है। मैदान मनरेगा बजट से बने इसके लिए मनरेगा उपायुक्त द्वारा प्रत्येक खेल मैदान के लिए मनरेगा अंश का बजट स्वीकृत किया गया है। मनरेगा से पहले वित्तीय वर्ष में कुल क्ब्भ् खेल मैदानों को लिया गया है। जबकि प्रस्तावित फ्0 मैदानों को अगले वित्तीय वर्ष में हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।

दस लाख से बनने वाले खेल मैदान आधुनिक होंगे। इसके लिए खेल विभाग की इंटरनेशनल गाइड लाइन का प्रयोग किया जाएगा। जिसमें निर्धारित है कि खेल मैदान में बैडमिन्टन, वालीबाल, हाकी, कबड्डी और खोखो के ग्राउण्ड और खेल कोर्ट को तैयार कने के लिए अलग अलग तरह की मिट्टी का प्रयोग किया जाएगा। वह मिटटी प्रयोग में लाई जाएगी जिसका परीक्षण नमूना इंटरनेशनल मानक पर पास होगा। इसके अतिरिक्त मैदान के समतलीकरण और वृक्षारोपड़ का कार्य भी पूरा किया जाएगा।

खेल मैदान का अनुमानित व्यय

-बैडमिन्टन- क्भ् हजार

-वालीबाल- फ् लाख

-कबडडी- क्.भ्0 लाख

खोखो- फ् लाख

समतलीकरण- फ् लाख

वृक्षारोपड- फ् लाख

(यह खर्च इंटरनेशनल मानक के आधार पर है)

एक से दो एकड़ का मैदान

राजीव गांधी खेल अभियान से बनने वाले खेल मैदान एक से दो एकड़ भूमि पर बनेंगे। फिलहाल जिले में चयनित अधिकांश मैदान एक एकड़ के ही है।

क्या बोले जिम्मेदार

खेल मैदानों को क्7भ् ग्राम सभाओं का प्रस्ताव किया गया है। जिसमें से क्ब्भ् के लिए मनरेगा से बजट स्वीकृत कर दिया गया है। मैदान इंटरनेशनल मानक पर बनाए जाएंगे।

आरडी यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी