बात दोस्त और दोस्ती की हो तो टीन्स को पता है कि दोस्ती कैसी होती है। ऐसे ही तो हम क्रेजी नहीं हैं हैरी,रान और हरमाइनी के जिन्होने दिखा दिया है कि हमारी फ्रेंडशिप में किस लेबल का कमिटमेंट शामिल है। हमारी दोस्ती को लोग भले ही क्रेजी समझें पर हम जानते हैं कि जो हैल्प और अंडरस्टैडिंग हमारे फ्रेंड दे सकते हैं वो कोई नहीं दे सकता।

FriendsBuddies are always right  

मॉम, डैड हों या टीचर्स हमारे सारे एल्डर्स अक्सर हमारी शरारतें या मिसचावियस प्लानिंग जान कर कहते हैं कि अपने फ्रेंडस बदलो वह तुम्हें  मिसगाइड कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई तो यह है कि हमारे दोस्त सबसे पक्के  बडीज हैं। जो हमें कुछ भी करने को प्रवोक नहीं करते बल्कि हमारे सच्चे गार्ड होते हैं। जो हमें बचाते हैं और आखिरी टर्न तक सपोर्ट करते हैं।

We can’t change friends

अपने फ्रेंड बदलने का मतलब है कि हम अपनी जिंदगी बदलना चाहते हैं। हम अपना लाइफ स्टाइल खुद चुनते हैं। इसीलिए अपने फ्रेंड भी हम खुद ही चुनते हैं। अपने सलेक्ट  किए हुए इन फेवरेट बडीज को बदलने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते। अपनी पूरी दुनिया, अपने हर एम्बिशन को अचीव करने का करेज हमारे दोस्तों से ही है।

दोस्तों  के साथ हम अपना करियर चुनते है क्योंकि वह जानते हैं कि हम दरसल किस फील्ड में बेहतर कर सकते हैं। जैसे रॉन को पता था कि हैरी एक अच्छा आरर बन सकता है। हम मुश्किल में हों तो दोस्त फैसला लेते हैं कि कैसे उस वक्त एक्ट किया जाए जैसे हरमाइनी हर समय जानती थी कि हैरी को क्या करना चाहिए। हमारे फ्रेंड नाराज होकर भी दूर नहीं जाते जैसे रॉन, हरमाइनी और हैरी के पास ना हो कर भी साथ ही था। Friends

Tied in same knot

इनफैक्ट हम अलग अलग पर्सनैलिटी होते ही नहीं हैं। हमारा हर कदम हर डिसीजन ज्वाइंट होता है। बंद मुठठी की तरह हम एक ही अंदाज में मूव करते हैं। एक दूसरे से अलग हमारी कोई पहचान नहीं होती। डम्बलडोर की सेना की तरह हम एक अनदेखे थ्रेड से टाई होते हैं। बिना कहे हम एक दूसरे के इमोशन्स को ना सिर्फ समझते हैं बल्कि वैसे ही एक्ट भी करते हैं।

हम ऐसे क्यूं  है! क्योंकि हम इस ग्लोबल हो गए वर्ल्ड  के सच्चे रिप्रेंजेंटेटिव हैं और हमारी ग्रोथ या अपब्रिंगिंग हैरी पॉटर सागा के साथ हुई है। इसलिए हमारी लाइफ में फ्रेंडस और फ्रेंडशिप की यही पहचान है। जिसमें अग्रेशन है, पैशन है और दोस्तो पर अनब्रेकेबल फेथ है।