कानपुर (ब्यूरो)। Kanpur Cantt Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2022 कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा के मोहम्मद हसन 94271 वोटों के साथ विजयी हो गए है। भाजपा के रघुनन्दन सिंह भदौरिया 74261 वोटों के साथ दूसरे नम्बर पर रहे। वहीं बसपा के मोहम्मद सफी को 3331 वोट मिले। कांग्रेस पार्टी के सोहेल अख्तर अंसारी को 13202 वोट मिले। कानपुर जिले में कानपुर कैंट के अलावा बिल्हौर, घाटमपुर, किदवई नगर, सीसामऊ, गोविंद नगर, आर्य नगर, बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर सहित 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां तीसरे चरण में 20 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।

KANPUR Cantt Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Candidates 2022

कानपुर कैंट में कांग्रेस पार्टी ने सोहेल अख्तर अंसारी को उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने रघुनंदन सिंह भदौरिया को सपा ने मोहम्मद हसन रूमी को और बसपा ने मोहम्मद सफी को मुकाबले के लिए मैदान में उतारा था।

KANPUR Cantt Uttar Pradesh (UP) Assembly Election Result 2017

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कानपुर कैंट से कांग्रेस के सोहेल अख्तर अंसारी 81169 वोट प्राप्त करके विधायक बने थे। भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे। उन्हें 71805 वोट मिले थे। दोनों प्रत्याशियों की हार का अंतर 9364 वोट था। उस समय यहां 52.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2017 में यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 186840 और महिला मतदाताओं की संख्या 148722 थी। इस विधानसभा में उस समय कुल मतदाता 335587 थे।