-जाजमऊ स्थित कान्हा गौशाला, जाना गांव और सरसौल में 10,000 पौधे लगाए गए, 5,200 लोगों ने मिलकर रोपे पौधे

-कार्यक्रम के दौरान अपर प्रमुख सचिव महेश कुमार गुप्ता के साथ महापौर, कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त ने भी पौधे लगाए

kanpur@inext.co.in

KANPUR : भारत छोड़ो आंदोलन की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर कानपुर में 27 लाख पौधे रोपे गए। जाजमऊ स्थित कान्हा गौशाला, जाना गांव के पास 1 लाख 11 हजार पौधे नगर निगम की ओर से रोपे गए। इस मौके पर अपर प्रमुख सचिव महेश कुमार गुप्ता ने भी नीम के पौधों को रोप कर उन्हें गोद लिया। 5200 लोगों ने मिलकर पौधों को रोपकर कानपुर को हरा-भरा बनाने के लिए इतिहास रच दिया। सुबह 9 बजे पौधे लगाने का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पांडेय, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम विजय विश्वास पंत, नगर आयुक्त संतोष कुमार शमा सहित सैकड़ों नगर निगम कर्मचारियों ने पौधों को रोपने में सहयोग किया।

ग्राउंड वाटर लेवल बढ़ाने में हेल्पफुल

स्टेट गवर्नमेंट के पौधारोपण अभियान की शुरुआत अपर प्रमुख सचिव महेश कुमार गुप्ता ने नीम, नारियल व जामुन के पौधों को लगाकर की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22 करोड़ पौधे रोपे गए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद नियमित उनकी देखरेख भी जरूरी है।

-----------

6 सेक्टर में बांटा गया

नगर आयुक्त ने पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए 100 एकड़ के 'कृष्ण वन' को 6 सेक्टर में बांटा। इसमें 9 स्कूल, कॉलेज के स्टूडेंट्स, गायत्री परिवार, गंगा विचार मंच, पुनर्नवा संस्था, ओंकारेश्वर संस्था, रोटरी और इनरव्हील क्लब के लोगों ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया।