लखनऊ की मौसमी पांडेय इकतारा की वीक वन की विनर बनीं हैं। वह फोकस्टार बनने की रेस में बनी रहेंगी। फेसबुक लाइक और एसएमएस के

MAUSMI

जरिए हुई वोटिंग में दस हजार से अधिक वोट पड़े। इनमें से इस डिफरेंटली एबल गर्ल को 38 परसेंट वोट मिले। आईनेक्स्टलाइव डॉट कॉम पर न सिर्फ उनके फोक सांग के वीडियो को सबसे अधिक देखा गया बल्कि उसे लोगों ने लाइक भी किया।

FB Likes 36.40%

SMS     40.47%

Total    38%

तनविका runner up

बरेली की तनविका मिश्रा रनर अप रहीं। उन्हें कुल 25 परसेंट वोट मिले। उनके गाए फोक सांग के वीडियो को आईनेक्स्टलाइव पर खूब देखा और सराहा गया। देहरादून के मनमोहन गुसाईं ने जहां एफबी लाइक में कानपुर की संध्या त्रिपाठी को पीछे कर दिया। वहीं एसएमएस में संध्या भारी पड़ीं। संध्या को टोटल वोट्स में से 21 परसेंट मिले वहीं मनमोहन को 16 परसेंट वोट मिले।

सेकेंड वीक के लिए वोटिंग जारी

इकतारा के सुपर 16 राउंड के सेकेंड वीक के लिए भी पब्लिक वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार मुकाबला अलीगढ़ की इब्रा खालिद, इलाहाबाद के नीरज पांडेय, कानपुर के रितुज श्रीवास्तव और लखनऊ की लीला कश्यप के बीच है। फेवरिट कंटेस्टेंट का वीडियो inextlive.com/iktara  पर जाकर लाइक करें या फिर 57272 पर कंटेस्टेंट का कोड एसएमएस करें।

तनविका मिश्रा

TANVIKA

बरेली की क्लास 7 की स्टूडेंट तनविका इकतारा के नेक्स्ट लेवल के लिए भले ही क्वालिफाई न कर पाई हों लेकिन उनकी आवाज का जादू खूब चला। तनविका के वीडियो को खूब शेयर किया गया।

FB Likes 30.93%

SMS     14%

Total    25%संध्या त्रिपाठी

अर्मापुर पीजी कॉलेज से बीकॉम करने वाली कानपुर की संध्या त्रिपाठी भी इकतारा को नेक्स्ट लेवल पार करने से चूक गईं। संध्या की आवाज और उनके गाए फोक सांग को लोगों ने ऑनलाइन एप्रिशिएट किया।

SANDHYA

 

FB Likes 9.90%

 SMS     39.88%

 Total    21%

मनमोहन गुसाईं

टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने वाले देहरादून के मनमोहन गुसाईं इकतारा में उत्तराखंड की आवाज बनकर उभरे। उनके गाए फोक सांग में बसी पहाड़ों की खुशबू ने हर किसी का ध्यान खींचा।

MANMOHAN

FB Likes 22.75%

SMS     5.65%

Total    16%

National News inextlive from India News Desk