तेजी से बदलते लाइफस्टाइल और भागदौड़ में अच्छी हेल्थ बड़ा चैलेंज बन गई है। यही वजह है कि यूथ भी बीपी, शुगर, हाईपरटेंशन का शिकार हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उम्र के आठ दशक पूरा कर चुके कई बुजुगों ने अपने रुटीन को मेनटेन कर खुद को फिट कर रखा है। आज वल्र्ड हेल्थ डे के अवसर पर हम आपको ऐसे ही बुजुर्गों से रूबरू करा रहे हैैं। जिन्होंने 80 साल उम्र होने के बाद भी खुद को बेहतर हेल्थ से जवां कर रखा है। अपने किसी भी काम के लिए वो दूसरों पर डिपेंड नहीं हैं। बिना किसी सहारे के अपने सब काम करते हैैं। इतना ही नहीं सोशल एक्टिविटीज में भी बढ़ चढक़र भाग लेते हैैं।

सुबह चार बजे उठकर करती हैैं ध्यानकृष्णा सिंह
गोविंद नगर की रहने वाली कृष्णा सिंह की उम्र 82 साल है। डेली सुबह चार बजे उठकर यह प्रभु का ध्यान लगाती हैैं। इसके स्नान आदि करने के बाद चाय बनाकर पीती और बेटी के लिए टिफिन बनाती हैैं। सुबह के आठ से 10 बजे तक का इनका समय न्यूज पेपर पढऩे में गुजरता है। इसके बाद एक गिलास दूध, कुछ फल का नाश्ता। खान पान में बाहर की चीजों से सख्त परहेज है। गर्मी के दिनों में तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी इनकी दोपहर की सलाद में होते हैैं। हफ्ते में एक बार आश्रम भी जाती हैैं। इनका कहना है कि अपना रुटिन बेहतर रखे कोई भी नुकसानदायक चीज का सेवन न किया जाए तो आप फिट रह सकते हैैं।

94 साल में भी किचेन में एक्टिव--शिवकुमारी
माना जाता है कि बाहर के खान पान से सेहत खराब होती है। ऐसे में रामादेवी की रहने वाली 94 वर्षीय शिवकुमारी बाजार में मिलने वाले फल के अलावा कुछ भी नहीं खाती हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक इनको सब कुछ घर का बना हुआ चाहिए, मौका पडऩे पर खुद भी किचन में हाथ आजमा लेती हैैं। बताती हैैं कि घर के अलावा मार्केट का कुछ भी न खाना इनकी सेहत का राज है। इसके अलावा घर की छत या पास वाले पार्क में वॉक करके यह खुद को फ्रेश फिल करती हैैं।

सुबह की चाय खुद ही बनाते --शिव त्रिपाठी
सूरज की पहली किरण से पहले उठना, नित्यक्रिया के बाद डेली दो से तीन किमी पैदल चलना। दबौली के रहने वाले 81 साल के शिव कुमार त्रिपाठी की यह रोज का रुटिन है। सुबह की चाय खुद से बनाकर पीने से ही इनको संतुष्टि मिलती है। पेशे से रिटायर्ड टीचर शिव कुमार त्रिपाठी आज अपने उम्र की लोगों के लिए ब्रांड एंबेस्डर हैैं। बताया कि अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी नशे को हाथ नहीं लगाया और तली भुनी चीजों से परहेज रखा है। सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोना ही इनकी सेहत का राज है।