-मंडे को शहर के विभिन्न चौराहों पर लगा भीषण जाम, लोग घंटों फंसे रहे जाम में

kanpur@inext.co.in

KANPUR : सप्ताह के पहले दिन मंडे को शहर के विभिन्न चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। यातायात को नियंत्रण करने में कई चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही दिखाई दिए। वहीं कुछ चौराहों पर ट्रैफिक सिपाहियों का नामों निशान भी नहीं दिखाई दे रहा था। मंडे को सुबह ऑफिस टाइम लगभग 10 बजे से ही टाटमिल चौराहे से अफीमकोठी चौराहे तक जाम लगा रहा। वहीं चौराहे से चारों ओर जाने वाली सड़कों में जाम की यहीं स्थिति लगभग रेंगते ि1दखाई दी।

आराम फरमाता दिखा ट्रैिफक स्टाफ

सप्ताह के पहले दिन मंडे को जहां शहर के विभिन्न चौराहों पर भयंकर जाम लगा रहा तो कानपुराइट्स भी जैसे-तैसे जाम से मुक्ति पाने का प्रयास करते रहे। वहीं जाम को नियंत्रण करने वाले ट्रैफिक सिपाही चौराहों के एक किनारे कुर्सियों में आराम फरमाते दिखाई दिए। यह दृश्य आपको टाटमिल चौराहे पर आसानी से देखने को मिल जाएगा, जहां ट्रैफिक सिपाही चौराहे के किनारे अक्सर आराम फरमाते हैं।

इन चौराहों में लगा रहा जाम

टाटमिल, अफीमकोठी, जरीब चौकी, रामादेवी, बर्रा बाईपास, नरौना चौराहा, परेड चौराहा, बड़ा चौराहा, नई सड़क, मूलगंज चौराहा, हरजेंदर नगर, फूलबाग, किदवईनगर, गोविंद नगर चौराहे में पूरा दिन यातायात रेंगता दिखाई दिया।