शिव अपार्टमेंट के फ्लैट नं। 2 में

एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि स्वरूपनगर में चांदनी नर्सिंग होम के पीछे शिव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर दो में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली। पुलिस ने सारी इंफॉर्मेशन कलेक्ट करने के बाद अपना जाल बिछाया। फजलगंज एसओ अनिल साही ने कस्टमर बनकर रैकेट के संचालक किदवईनगर के रहने वाले दीपक दुबे से बात की। एक प्राइवेट पार्टी के लिए कुछ लड़कियां अरेंज करने को कहा। दीपक ने डिटेल लेने और 10 हजार एडवांस देने के शाही को अपार्टमेंट बुलाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से पुलिस को अश्लील वीडियो सीडी, एलबम सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

होटल में छापा, रंगे हाथ पकड़ा

दीपक से सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि घंटाघर के होटल गिरजा पैलेस में भी रैकेट चल रहा है। एसओ शाही ने कलक्टरगंज एसओ आलोक राय के साथ मिलकर होटल पर छापा मारा। वहां पर पुलिस को तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिली। उनके साथ पुलिस ने होटल मालिक उत्तम गुप्ता, मैनेजर वीरेंद्र खबरी, झकरकटी के अशोक कुमार, बिरहाना रोड के अरुण कुमार, रतनपुर के मंजीत गुप्ता और परमट के रहने वाले धर्मेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो देखकर करते थे सेलेक्शन

पूछताछ में सेक्स रैकेट के सरगना दीपक ने बताया कि उसका नेटवर्क दिल्ली तक है। स्पेशल डिमांड पर दिल्ली से कॉलगर्ल बुलाता था। वीडियो और फोटो देखकर कस्टमर जिसे ओके कर देते थे, फोनकर उससे डेट ले ली जाती थी। दीपक ने बताया कि एडवांस लेने के बाद ही वो दिल्ली से लड़कियां बुलाता था। रातभर रुकने के बाद सुबह लड़कियां दिल्ली लौट जाती थीं।

‘वो’ भी आते थे यहां

होटल में सेक्स रैकेट चलवाने के आरोप में गिरफ्तार होटल मालिक उत्तम गुप्ता वैश्य संगठन में उच्च पदाधिकारी भी है। उसके कई बड़े अफसरों से करीबी संबंध हैं। बताया जा रहा है कि ये अफसर भी होटल में अक्सर सर्विस लिया करते थे। उत्तम का एक और होटल है वहां भी गलत धंधे किए जाते थे।