सिटी में पड़ रही भीषण ठंड से कानपुराइट्स का हाल बेहाल है। दिन भर बर्फीली हवाएं चलने से खुले स्थानों पर खड़े होना भी मुश्किल हो रहा है। डे टेम्परेचर नॉर्मल से 8 और मिनिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 5 डिग्र्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है। कोहरा और जबरदस्त गलन भरी ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ट्रेनें रेंग रहीं हैैं तो बसें भी चल नहीं पा रही हैैं। सिर से पैर तक गर्म कपड़ों का बोझ लादने के बावजूद भी ठंड दूर नहीं हो रही है। ठंड से बचने के लिए घर, ऑफिसेज में ब्लोअर और रूम हीटर तो रोड्स पर अलाव जल रहे हैैं।

1971 के बाद सबसे ठंडा दिन

फ्राईडे इस सीजन का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। अधिकतम तापमान 11.0  और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इतना कम मिनिमम टेम्परेचर 1971 से लेकर अभी तक 4 जनवरी को कभी नहीं रहा है। मिनिमम टेम्परेचर के साथ ही डे टेम्परेचर भी नॉर्मल से 8 डिग्र्री सेल्सियस कम होने की वजह से लोगों को ठंड ने खूब सताया। सुबह 10 बजे तक तो तापमान 6.0 डिग्र्री ही था। लोग ऑफिस, मार्केट्स के लिए वूलेन कैप, ग्लब्स, जैकेट आदि पहन कर ही बाहर निकले। पर जबरदस्त गलन की वजह से वे कॉंप गए। सबसे अधिक परेशानी का सामना दोपहिया वाहन सवारों को करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए जहां लोगों का आग या टी स्टॉल नजर आती, वहीं रुक जाते। कोहरा और धुंध के बाद दोपहर में धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत तो जरूर मिली लेकिन उससे भी गलनभरी ठंड से सुकून नहीं मिल सका.    

यूं गिरा टेम्परेचर       

डेट- मैक्सिमम- मिनिमम

4 जन। -11.0 - 1.4

2 जन। -17.6 - 4.0

31 दिस.-21.4- 5.6

टाइम - टेम्परेचर

सुबह 3 बजे- 1.4

सुबह 4 बजे- 1.6

सुबह 5 बजे-  2.8

सुबह 6 बजे-  3.9

सुबह 7 बजे-  4.1

सुबह 8 बजे-  4.7

सुबह 9 बजे-  5.7

सुबह 10 बजे- 6.0

सुबह 11 बजे- 7.0

दोपहर 12 बजे- 8.5

दोपहर 1 बजे-  9.6

दोपहर 2 बजे- 10.8

दोपहर 3 बजे- 10.9

शाम  4 बजे-  11.0  

4 जनवरी का हाल

इयर -- मैक्सि। -- मिनि.

2013- 11.0-- 1.4

2012- 20.2 -- 9.2

2011- 15.2-- 2.8

2010- 15.3-- 8.6

2009- 11.0-- 4.0

2008- 22.4-- 4.5

2007- 20.6-- 6.6

2006- 20.2-- 10.0

2005- 20.0-- 9.0

2002- 20.5-- 1.5

नॉर्मल- 19.7- 6.4

(टेम्परेचर डिग्री सेल्सियस में है)