लखनऊ (ब्यूरो)। फर्स्ट टाइम वोटर्स खासे उत्साहित दिखे। लगभग सभी नौ विधानसभाओं में फर्स्ट टाइम वोटर्स का जोश हाई दिखा। सुबह के वक्त जहां सीनियर सिटीजंस ने जिम्मेदारी संभाली, वहीं दोपहर से लेकर शाम तक महिलाओं और युवा लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए।
नहीं हो सका 70 पार
इस बार लखनऊ जनपद में प्रयास किया जा रहा था कि वोटिंग प्रतिशत 70 के पार रहे। इसके लिए जिला निर्वाचन की ओर से कई जागरुकता अभियान भी चलाए गए साथ ही घर-घर जाकर भी लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। इन प्रयासों का असर तो दिखा, लेकिन वोटिंग प्रतिशत 70 के आसपास भी नहीं पहुंच सका।
मतदान केंद्रों में विशेष इंतजाम
मतदान केंद्रों में आने वाले मतदाताओं के लिए पानी समेत कई अन्य इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए रैैंप बनवाने के साथ ही व्हील चेयर की भी व्यवस्था की गई थी। एक दो मतदान केंद्रों में व्यवस्था पर सवाल तो उठे लेकिन ओवरऑल व्यवस्था ठीक रही।
सुरक्षा रही पुख्ता
सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मंगलवार देर शाम से अर्द्धसैनिक बलों ने मतदान केंद्रों को अपने कब्जे में ले लिया था। बुधवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कड़ा पहरा लगा दिया गया, जो देर शाम तक रहा।

धीरे धीरे बढ़ा वोट प्रतिशत
टाइम वोटिंग प्रतिशत
9 बजे 8.19
11 बजे 21.42
1 बजे 35.09
3 बजे 47.83
5 बजे 54.98
6 बजे तक 61 प्रतिशत

ईवीएम ने भी दिया साथ
सबसे खास बात यह रही कि ईवीएम ने इस बार ज्यादा धोखा नहीं दिया। बीकेटी और मोहनलालगंज में ईवीएम खराब होने की कंपलेन तो आई लेकिन वोटर्स को कोई खासी समस्या नहीं हुई।
इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
चौथे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व लखनऊ कैंट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक शामिल हैैं। वहीं प्रवर्तन निदेशालय से नौकरी छोड़कर आए राजेश्वर ङ्क्षसह लखनऊ की सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्र टक्कर दे रहे हैं। लखनऊ मध्य से सपा के रविदास मल्होत्रा भी मैदान में हैं।