- एयर पॉल्यूशन में राजधानी पूरे देश में पहुंची नंबर तीन पर

- कई इलाकों में एक्यूआई ने 400 का आंकड़ा भी पार किया

LUCKNOW : राजधानी में एयर पॉल्यूशन संबंधी खतरे की घंटी बज चुकी है। जिस रफ्तार से एक्यूआई लेवल में इजाफा हो रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में राजधानी गैस चेंबर में तब्दील हो जाएगी। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में राजधानी का एक्यूआई स्तर 447 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया है। इस आंकड़े से राजधानी देश के तीसरे सबसे प्रदूषित शहरों में है। वहीं राजधानी के कई इलाकों में भी एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है।

बाक्स

देश के शहरों का हाल

शहर एक्यूआई

फतेहाबाद 466

मुरादाबाद 457

लखनऊ 447

कानपुर 441

गाजियाबाद 433

ग्रेटर नोएडा 421

फरीदाबाद 415

जिंद 414

नोएडा 406

दिल्ली 406

बागपत 403

बुलंदशहर 401

आगरा 399

बहादुरगढ़ 394

भिवाड़ी 375

तापमान गिरने से स्थिति खराब

राजधानी का तापमान लगातार गिर रहा है। इसकी वजह से एक्यूआई लेवल में इजाफा देखने को मिल रहा है। महज 24 घंटे के अंदर एक्यूआई के 98 अंकों में उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को जहां एक्यूआई 349 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर था, वहीं शुक्रवार को एक्यूआई 447 दर्ज किया गया है।

सांस लेने में समस्या

लगातार धुंध छाए रहने और पॉल्यूशन का ग्राफ बढ़ने की वजह से ज्यादातर लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन की समस्या महसूस हो रही है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे और शाम 5 बजे स्थिति ज्यादा खतरनाक रही।

राजधानी के इलाकों की स्थिति

राजधानी के तालकटोरा, लालबाग, अलीगंज और गोमती नगर एरिया में भी एक्यूआई लेवल ने उछाल मारी है। इन इलाकों में सुबह के मुकाबले शाम को ज्यादा एक्यूआई लेवल दर्ज किया गया।

पिछले साल के मुकाबले 108 अंक अधिक

राजधानी में प्रदूषण का ग्राफ देखें तो पिछले वर्ष छह नवंबर को एक्यूआई 339 रिकॉर्ड किया गया था, जो इस वर्ष 108 यूनिट बढ़कर 447 पर जा पहुंचा।

दिल्ली को भी पीछे छोड़ा

शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक्यूआइ 406 रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में प्रदूषण 41 यूनिट अधिक 447 की रेंज में दर्ज हुआ। लखनऊ ही नहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का कहर जारी रहा। कानपुर में 441, गाजियाबाद में 433, ग्रेटर नोएडा में 421, नोएडा में 406, बागपत 403 और बुलंदशहर में 401 एक्यूआइ रहा। लखनऊ में गुरुवार के मुकाबले एक्यूआइ में 98 अंकों की उछाल आई।

प्रदूषण फैलाने पर सात इकाइयों को नोटिस

नए रिकॉर्ड कायम करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसी सात इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जो वायु प्रदूषण के पर्याप्त इंतजाम करने में विफल रहीं। इनमें तिवारीगंज की तीन प्लाइवुड फैक्ट्रियां और सरोजिनी नगर की एक रो¨लग मिल शामिल है।

यूपी में 54 स्थानों पर जली पराली

पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से रोकने की सारी कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं। इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईएआरआई) के अनुसार गुरुवार को पंजाब में 4905 और हरियाणा में 108 स्थानों पर पराली जलाई गई। उधर, मध्यप्रदेश में भी 454 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं हुई। हालांकि, अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश में केवल 54 स्थानों पर ही पराली जलाने के मामले सामने आए।

बाक्स

शुक्रवार को एक्यूआई का स्तर

सुबह 10 बजे

एरिया एक्यूआई

तालकटोरा 469

गोमती नगर 364

लालबाग 473

अलीगंज 450

बाक्स

शुक्रवार को एक्यूआई का स्तर

शाम 5 बजे

एरिया एक्यूआई

तालकटोरा 481

गोमती नगर 376

लालबाग 474

अलीगंज 448