- लोगों को दी जा रही सेल्फ टैक्स असेसमेंट की जानकारी

- जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी, सेल्फ असेसमेंट की होगी क्रॉस चेकिंग

LUCKNOW कोरोना काल में नगर निगम की ओर से लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में निगम प्रशासन की ओर से लोगों को सेल्फ टैक्स असेसमेंट की जानकारी दी जा रही है, जिससे लोगों को टैक्स असेसमेंट कराने के लिए निगम मुख्यालय या जोनल कार्यालय न आना पड़े। हालांकि भवन स्वामियों द्वारा किए जाने वाले सेल्फ टैक्स असेसमेंट की क्रॉस चेकिंग भी होगी, जिससे टैक्स में कोई खेल न हो सके।

अभी लगाने पड़ते चक्कर

अभी लोगों को मकान या दुकान का टैक्स असेसमेंट कराने के लिए नगर निगम के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं निगम मुख्यालय और जोन कार्यालय में संक्रमित मिलने के बाद कोशिश की जा रही है कि टैक्स संबंधी सभी सुविधाएं ऑनलाइन की जाएं।

जोनल को जिम्मेदारी

हर जोन के जोनल अधिकारी को सेल्फ टैक्स असेसमेंट की जानकारी देने की जिम्मेदारी दी जा रही है। ये अपने-अपने जोन में भवन स्वामी को टैक्स असेसमेंट की जानकारी देने के साथ ही टैक्स निर्धारण के मानक बताएंगे।

बाक्स

सेल्फ असेसमेंट करने में समस्या

80 से 90 फीसद मकान मालिक सेल्फ असेसमेंट नहीं कर पाते हैं। टैक्स असेसमेंट को लेकर सदन में भी सवाल उठते रहे हैं, इसी कारण इस कदम को जल्द इंप्लीमेंट किया जाएगा।

कोट

कोशिश है कि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं ऑनलाइन मिलें और उन्हें निगम मुख्यालय या जोन कार्यालय न आना पड़े।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त