- 97.8 फीसद मार्क्स के साथ सिटी में रही अव्वल
LUCKNOW :
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने संडे को अपने इंटरमीडिएट एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी। सिटी में इस बार दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएसस) इंदिरा नगर की इति सिंह ने बाजी मारी। इति सांइस स्ट्रीम में 97.8 प्रतिशत मार्क्स पाकर सबसे आगे रही। वहीं रानी लक्ष्मीबाई (आरएलबी) सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आस्था और विवेक राय ने 97.6 प्रतिशत मार्क्स व आर्मी पब्लिक स्कूल, नेहरू रोड की स्टूडेंट अनुष्का बिष्ट ने 97.6 प्रतिशत मार्क्स के साथ सेकेंड प्लेस हासिल की। इसके अलावा आरएलबी की ही पूर्वी शुक्ला, आयुष सिंह, उत्सव सिंह के साथ डीपीएस, एल्डिको के आयुष जोगलेकर ने 97.2 प्रतिशत मार्क्स के साथ टॉप थ्री में जगह बनाने में कामयाब रहे।
बोर्ड ने नहीं जारी किए टॉपर्स के नाम
सीबीएसई बोर्ड की ओर से सुबह करीब साढ़े दस बजे इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी किए गए। इस बार मॉडरेशन पॉलिसी को लेकर कोर्ट से मिली फटकार के बाद रिजल्ट में बदलाव की आशंका थी, लेकिन ज्यादा कुछ बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि, इस बार बोर्ड की ओर से रीजनल लेवल पर कोई लिस्ट न जारी किए जाने के कारण टॉपर को लेकर काफी असमंजस्य की स्थिति बनी रही।
एक प्रतिशत गिरा ओवरऑल रिजल्ट
बोर्ड की ओर से जारी रिजल्ट में इस बार टोटल 82 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए है। यह रिजल्ट पिछले साल से एक फीसदी कम है। साल 2016 में 83.05 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। इस साल 10091 बच्चों ने 95 से 100 फीसदी के बीच मार्क्स हासिल किए हैं, जबकि पिछली बार ये आंकड़ा 9351 था।
राजधानी में पिछले चार साल का रिजल्ट
2017 2016 2015 2014 2013
राजधानी स्टूडेंट्स 12400 12262 10938 11,441 10,387
पास स्टूडेंट्स 82 85.69 84.96 84.51 79
पास स्टूडेंट्स (ब्वॉयज) 82.8 82.06 81.68 80.02 74
पास स्टूडेंट्स (गर्ल्स) 91.00 90.79 89.33 90.83 86
ह्यूमैनिटीज ने दी कड़ी टक्कर
इस बार के रिजल्ट में ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छे रहे हैं। हिस्ट्री, भूगोल, हिंदी, इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट के साथ 95 प्रतिशत से अधिक मार्क्स पाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
बॉक्स
यह है सिटी के टॉपर्स
नाम स्कूल प्रतिशत
इति सिंह डीपीएस, इंदिरानगर 97.8
आस्था रौतेला आरएलबी 97.6
विवेक राय आरएलबी 97.6
अनुष्का बिष्ट एपीएस, नेहरू रोड 97.6
पूर्वी शुक्ला आरएलबी 97.2
आयुष सिंह आरएलबी 97.2
उत्सव सिंह आरएलबी 97.2
आयुष जोगलेकर आरएलबी 97.2
अरीबा अलीम जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल 97
सिद्धांत सिंह एपीएस, नेहरू रोड 96.8
रितिका अतरी एपीएस, नेहरू रोड 96.6
दीक्षा सिंह एपीएस नेहरू रोड 96.6
मोनिका टंडन आरएलबी 96.6
अर्षिता गुप्ता आरएलबी 96.6
सुनीति मिश्रा आरएलबी 96.6