- 19 नवंबर से 25 नवंबर तक लखनऊ यूनिवर्सिटी मनाएगी अपना शताब्दी वर्ष समारोह

LUCKNOW : लखनऊ यूनिवर्सिटी के शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत पद्मश्री मालिनी अवस्थी व कवि यतीन्द्र मिश्र की अवध की रोशन चौकी से होगी। सप्ताह भर चलने वाले इस समारोह में हर दिन मुख्य अतिथि के तौर पर बड़ी हस्ती शिरकत करेगी। सप्ताह भर चलने वाले समारोह के दौरान किस दिन कौन सा आयोजन होगा, इसका पूरा शेड्यूल एलयू प्रशासन ने जारी कर दिया है। शताब्दी वर्ष समारोह 19 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक चलेगा।

एलयू का डाक टिकट

एलयू शताब्दी वर्ष के अवसर पर अपना एक डाक टिकट जारी करेगा। इसके अलावा एलयू अपना एक सिक्का भी जारी करेगा। अगर सरकार से अनुमति मिल जाता है तो यह सिक्का जारी कर दिया जाएगा।

रिलीज होगा एलयू का एनथम

लखनऊ यूनिवर्सिटी अपना एक एनथम तैयार किया है जो कि शताब्दी समारोह पर रिलीज किया जाएगा। वहीं एलयू अपनी एक पुस्तक का भी विमोचन करेगा। जिसमें एलयू का पूरा इतिहास समाहित होगा।

24 को एल्युमिनाई मीट

24 नवंबर को होने वाली एल्युमिनाई मीट में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शिरकत करेंगे। 24 नवंबर को अंडर 50 के एल्युमिनाई आएंगे। वहीं 25 नवंबर को 50 वर्ष से ऊपर के एल्युमिनाई आएंगे।

धरोहर कहलाने का प्रयास

वीसी प्रो। आलोक कुमार राय ने बताया कि यहां से पढ़कर बड़ी बड़ी हस्तियां निकल चुकी हैं। वहीं एलयू खुद अपने आप में एक धरोहर है इसलिए इसे हम एक धरोहर का दर्जा दिलाना चाहते हैं। एलयू शताब्दी वर्ष के समारोह को अगले वर्ष तक चलाना चाहता है।

स्कूली बच्चे करेंगे विजिट

शताब्दी समारोह में राजधानी के स्कूलों के बच्चों को भी बुलाया जाएगा, इसके लिए कई स्कूलों से टाईअप किया जा रहा है। शताब्दी वर्ष आयोजन के दौरान होने वाले दीक्षांत के लिए अभी गवर्नर की ओर से तारीख नहीं दी गई है। वहीं शताब्दी समारोह में पीएम मोदी के वर्चुअल रूप से शामिल होने पर भी संशय बरकरार है।

रूबरू मंच पर होंगी प्रस्तुति

एलयू के रूबरू मंच पर व कैंपस पर बाहर के लोग भी प्रस्तुति दे सकते हैं। सांस्कृतिकि के तहत इस रॉक बैंड में एलुमिनाई को भी शामिल किया गया है। अन्य जगह के लिए वीसी से अनुमति ली जाएगी।

सिर्फ एक या दो करोड़ का खर्च

शताब्दी वर्ष आयोजन के लिए एलयू ने सरकार को 50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। वीसी प्रो। आलोक कुमार राय ने बताया कि अभी आयोजन के लिए कहीं से कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। अगर 50 करोड़ की राशि प्राप्त होती है तो वह एक से दो करोड़ रुपये ही समारोह में खर्च करेंगे। बाकि पैसे कैंपस के जीणोद्धार में लगाया जाएगा।

बाक्स

किस दिन कौन सा कार्यक्रम

19 नवंबर- शाम 5:30 बजे अवध की रौशन चौकी पर कार्यक्रम।

20 नवंबर- सुबह 8:30 बजे स्पो‌र्ट्स फेस्टिवल शुरू। सुबह 9:30 बजे साइंस फेस्टिवल शुरू। सुबह 10:30 बजे बॉलीबॉल मैच। दोपहर 3 बजे आर्ट फेस्टिवल का शुभारंभ, शाम 5:30 बजे रामलीला।

21 नवंबर- सुबह 7 बजे फु टबॉल मैच, 9:30 बजे हेरिटेज वॉक, 10:30 बजे म्यूजियम विजिट। 12 बजे नुक्कड नाटक , 02:30 बजे, लिटरेरी इवेंटवर्चुअल इंटरफेस विद अनुपम खेर, शाम 5:30 बजे डॉ। कुमकुम धर की कथक प्रस्तुति।

22 नवंबर- सुबह 7 बजेसेंटीनियल वॉक, 8:30 बजे पलाश के 100 पौधों का रोपण। 9:30 हेरिटेज वॉक, 11 बजे म्यूजियम विजिट, 2:30 बजे लिटरेरी इवेंट, पांसा प्ले में सलीम आरिफ रहेंगे।

23 नवंबर- सुबह 8:30 बजे हॉकी मैच, 9:30 बजे हेरिटेज वॉक, 10 बजे म्यूजियम विजिट, 2:30 बजे लिटरेरी इवेंट, 05:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति संध्या पर कुमार विश्वास का कविता पाठ।

24 नवंबर- सुबह 6 बजे एथलेटिक, 9:30 बजे हेरिटेज वॉक, 10 बजे साइंस फेस्टिवल, 11 बजे म्यूजियम विजिट, 12 बजे नुक्कड नाटक, शाम 05:30 बजे एक शाम पूर्व छात्रों के नाम। इस दौरान डीजे नारायण और भजन गायक अनूप जलोटा प्रस्तुति देंगे।

25 नवंबर- शिक्षकों की ओर से काव्यपाठ।

बाक्स

ये हस्तियां होंगी शामिल

- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

- शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल

- यूजीसी के चेयरमैन प्रो। डीपी सिंह

- गवर्नर आनंदीबेन पटेल

- सीएम योगी आदित्यनाथ

- डिप्टी सीएम डॉ। दिनेश शर्मा

- केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान

- नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार

- इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार

- भजन गायक अनूप जलोटा